WWE के पूर्व चैंपियंस के विवादित सैगमेंट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

क्रिस जैरिको और मैट हार्डी
क्रिस जैरिको और मैट हार्डी

पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन क्रिस जैरिको ने फेसबुक पर एक लाइव सेशन किया था जहां उन्होंने कई सारे विषयों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने एक विवादित सैगमेंट के बारे में भी बताया जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के दो भागों में बांट दिया। दरअसल ये सैगमेंट AEW डायनामाइट से आया जहां मैट हार्डी अचानक एक जगह से दूसरी जगह पहुंच रहे थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2020 में सभी WWE फैंस को चकित कर सकती है

AEW का ये सैगमेंट ज्यादातर फैंस को पसंद नहीं आया। जैसी ही हार्डी एक जगह से दूसरी जगह टेलीपोर्ट हो रहे थे तो क्रिस जैरिको के बालों में अंतर साफ नजर आ रहा था और इसने इस मैजिकल सैगमेंट का मजा खराब कर दिया और फैंस को कंपनी की ये एडिटिंग में छोटी गलती साफ तौर पर नजर आ रही थी।

आपने मैट हार्डी का टेलीपोर्टेशन देखा होगा। अगर ये आपको अच्छा लगा तो इसके पीछे मैं था। अगर आपको ये अच्छा नहीं लगा तो भी इसके पीछे मैं था। ये मेरा विचार था और उन्होंने इसका एक वर्जन शूट किया और उन्हें इसका तरीका पसंद नहीं आया, मैं ऐसा नहीं मानता था।

इसके अलावा जैरिको ने बताया कि उन्होंने ये सैगमेंट बुधवार को शूट किया था और उनके पास इसे सही तरह से करने के लिए ज्यादा समय नहीं था। इसमें कई जगह गलतियां थी, इसलिए जैरिको और एडिटर ने कई हद तक उसे सही करने का प्रयास किया ताकि ये समय पर प्रसारित कर दी जाए। फैंस के लिए जरूर ये विवादित सैगमेंट था लेकिन जैरिको ने उसे अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। मैट हार्डी अब AEW का हिस्सा है और उन्हें एक अच्छा रोल दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications