WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) की सबसे बड़ी राइवलरी चल रही है। MITB पीपीवी में सीना ने एक साल बाद वापसी की और रेंस का सामना किया। इसके बाद रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में सीना ने रेंस को चुनौती दी। रेंस ने हालांकि अभी तक सीना की चुनौती स्वीकार नहीं की है। जल्द ही समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के लिए दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा।रेंस और सीना का इतिहास भी काफी शानदार रहा। साल 2017 में इनके बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी और दोनों ने WWE फैंस को अच्छा मैच दिया था। दोनों ने एक दूसरे की जमकर इस दौरान बेइज्जती की थी और इसकी हद भी पार कर दी। रेंस और सीना के प्रोमो देखकर आज भी फैंस सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। अब कुछ ऐसा ही फिर से फैंस को देखने को मिलेगा।WWE में सीना और रेंस का इतिहास शानदार रहारिंग के अंदर सीना और रेंस एक दूसरे के दुश्मन बने हुए है। रियल लाइफ में रेंस और सीना का रिलेशन कैसा है? क्या रेंस और सीना अच्छे दोस्त हैं? वैसे ऑफ स्क्रीन इन दोनों के रिश्ते के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।आपको बता दें रियल लाइफ में सीना और रेंस का रिलेशन काफी मिक्स्ड है। इन दोनों ने साथ में ज्यादा समय नहीं बिताया लेकिन दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। साल 2017 में रोमन रेंस ने एक इंटरव्यू में जॉन सीना के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात कही थी। रेंस ने कहा था कि सीना और वो क्लोज फ्रैंड नहीं है। रेंस ने साफ कह दिया था कि सीना ने जो रेसलिंग इंडस्ट्री के लिए किया वो बहुत ही शानदार है और इस वजह से वो उनकी इज्जत करते हैं।"Are you on Team Cena or are you on Team Roman Reigns?" - @JohnCena#SmackDown pic.twitter.com/r951U09lRG— WWE on BT Sport (@btsportwwe) July 24, 2021रेंस ने ये भी कहा था कि सीना के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला और इसके लिए थैंक्यू। हाल ही में Cheap Heat पॉडकास्ट में रेंस नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि जॉन सीना लॉकर रूम के परफेक्ट लीडर हैं।सीना भी रेंस की कई बार तारीफ कर चुके हैं। Bleacher Report को दिए गए इंटरव्यू में सीना ने रेंस को अगला बड़ा सुपरस्टार बताया। रोमन रेंस की इस दौरान सीना ने बहुत तारीफ की थी। किसी भी हाल में देखा जाए तो सीना और रेंस बेस्ट फ्रैंड नहीं है और ये मुमकिन भी नहीं होगा। रियल लाइफ में दोनों की केमिस्ट्री भी बहुत अलग है। रिंग में भी ये चीज देखने को कई बार मिली।