SmackDown पर अब नजर नहीं आएंगे सिंह ब्रदर्स ?

PWInsider के माइक जॉनसन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते स्मैकडाउन पर जिंदर महल द्वारा सिंह ब्रदर्स पर किए गए अटैक के बाद माना जा रहा है कि दोनों भाइयों की WWE से छुट्टी हो सकती है। इस बार के स्मैकडाउन लाइव पर सुनील और समीर सिंह का सामना एजे स्टाइल्स के साथ 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में हुआ था। मैच शुरु होने से पहले ही जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स ने एजे स्टाइल्स पर अटैक कर दिया था। इसके बाद भी सिंह ब्रदर्स की स्टाइल्स के खिलाफ हार हुई। मैच हारने के बाद सिंह ब्रदर्स को अपना फिनिशर 'खल्लास' देकर ढेर कर दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

जिंदर द्वारा अपने ही साथियों पर किया गया अटैक इस बात का संकेत है कि सिंह ब्रदर्स अब शायद टीवी पर नजर नहीं आएंगे और उन्हें शो से हटाने के लिए ऐसा किया गया है। अब 17 दिसंबर (भारत में 18 दिसंबर) को क्लैश ऑफ द चैंपियंस में जिंदर महल को अकेले ही एजे स्टाइल्स का सामना करना पड़ेगा। क्लैश ऑफ द चैंपियंस पीपीवी बॉस्टन के मैसाचुसैट्स में होगा। माइक जॉनसन ने बताया कि जिंदर महल के लिए हाल ही में सिंह ब्रदर्स की जगह किसी दूसरी जोड़ी को लाने के बारे में सोचा गया था लेकिन बाद में इन बातों की चर्चा खत्म हो गई। अब देखना होगा कि जिंदर महल का साथ देने के लिए कौन आता है या फिर वो अकेले ही एजे स्टाइल्स से टक्कर लेंगे। अगले हफ्ते का स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड सैन डिएगो के कैसिनो सैंटर से लाइव आएगा। द सिंह ब्रदर्स स्मैकडाउन पर अब नजर आएं, इस बात के आसार काफी कम नजर आते हैं। सुनील और समीर सिंह WWE में बॉलीवुड बॉयज़ के रूप में पिछले साल क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट के लिए आए थे। दोनों ही टीम बनाकर 2006 से ही रैसलिंग कर रहे हैं। उन्होंने मेन रोस्टर में 18 अप्रैल 2017 को स्मैकडाउन पर डैब्यू कर जिंदर महल को WWE चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटैंडर बनाने में मदद की थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications