हाल ही में प्रोफेशनल रैसलिंग से ये अफवाह सामने आई है कि NXT के बैकस्टेज में एक टैलेंट को मेन रोस्टर में लाने के लिए ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन के बीच काफी झगड़ा हुआ। डेव मैल्टजर ने फिर इस बात की पुष्टि की और कहा की इसके पीछे ज्यादा कोई बड़ी स्टोरी नहीं है। There's no story there, by the way. https://t.co/5hFbHkE7Vo — Dave Meltzer (@davemeltzerWON) June 18, 2017 ट्रिपल एच WWE के एक्स्क्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट है। और साथ ही वो NXT के सीनियर प्रोड्यूसर भी है। उधर विंस मैकमैहन भी WWE के चेयरमैन है। आज WWE ने जो सफलता के झंडे गाड़े है वो विंस की ही बदौलत है। 1980 से इस कंपनी को विंस मैकमैहन ही संभाल रहे है। ट्रिपल ने ने स्टेफनी मैकमैहन से शादी की है। जो की विंस मैकमैहन की बेटी है। ट्रिपल एच स्टेफनी की शादी के बाद बैकस्टेज पर अहम रोल निभाते है। साथ ही NXT में भी वो काफी बड़ा रोल निभाते है। NXT से एक सुपरस्टार को मेन रोस्टर में लाने के लिए इन दोनों के बीच डिसएग्रीमेंट हुआ था। जिसे लेकर इनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इस समय रॉ और स्मैकडाउन की बुकिंग सही नहीं चल रही है। इसके कारण भी विंस मैकमैहन काफी परेशान है। कई लोगों ने ट्रिपल एच को ये कहा है कि विंस मैकमैहन सुपरस्टार्स का अनुपयोग करते है। NXT में उन्हें वो पहले बिल्ड नहीं होने देते है। डेव मैल्टजर ने बाद में इस बात की पुष्टि की ये अफवाह है और कुछ नहीं है। WWE उम्मीद कर रहा है कि NXT के कुछ अच्छे सुपरस्टार को मेन रोस्टर में लाया जाए। इसमें असूका का नाम सबसे पहले है। टाय डिलिंजर पहले से मेन शो में जंप कर चुके है। क्योंकि NXT में कुछ ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने लगातार कंपनी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। और जल्द वो मेन रोस्टर में आ सकते है।