WWE फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन असुका 22 अक्टूबर को होने वाले TLC पीपीवी में डैब्यू करेंगी। TLC रॉ का एक्सक्लूजिव पीवीवी होगा जोकि मिनेपोलिस में आयोजित किया जाएगा।
जापानी सुपरस्टार असुका की अक्टूबर 2015 में डैब्यू के बाद से ही अविजित स्ट्रीक रही है। अगर वो TLC में डैब्यू करती हैं, तो उनके NXT डैब्यू को 2 साल हो जाएंगे और इस तरह 2 साल तक उनकी अविजित स्ट्रीक जारी रहेगी।
असुका को लेकर पिछले कुछ महीनों से कई बातें सामने आ रही है। कई लोगों ने बहुत कुछ कहा लेकिन अंत में अब तारीख की घोषणा हो चुकी। टीएलसी रॉ का शानदार पीपीवी होता है। साल के सबसे अच्छे पीपीवी में से ये एक है। और इसमें असुका का ़डेब्यू करना विमेंस डिवीजन के लिए एक बहुत ही खास उपलब्धि होगा
Published 25 Sep 2017, 12:41 IST