असूका ने सबसे लंबे समय तक NXT विमेंस चैंपियन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

asuka2-1486305583-800

NXT विमेेंस चैंपियन असूका के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। असूका ने एक रिकॉर्ड कायम कर करते हुए NXT इतिहास में सबसे ज्यादा दिन चैंपियनशिप टाइटल अपने पास रखने का रिकॉर्ड बना दिया है। अब 310 दिनों तक असूका के इस टाइटल पर अपना राज किया है। इससे पहले पेज के पास ये रिकॉर्ड था, लेकिन इस जापानी सुपरस्टार ने अपने WWE करियर में 2 साल से कम समय में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। असूका ने इस चैंपियनशिप को अपने नाम करने के लिए कंपनी में टॉप की रैसलर्स को हराया है। इसमें बेली, नाया जैक्स जैसी सुपरस्टार शामिल है। ये दोनों इस समय मंडे नाइट रॉ के रोस्टर में अपना कमाल दिखाती है। असूका के पास ये टाइटल 310 दिनों से है, जबकि पेज ने ये टाइटल 308 दिन अपने पास रखा था। असूका ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा है, बल्कि उन्होंने NXT इतिहास में सभी मैन रैसलर और विमेन रैसलर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इतने लंबे समय तक किसी ने चैंपियनशिप टाइटल अपने नाम किया है। फिन बैलर ने NXT में 292 दिन ये टाइटल अपने पास रखा था। अशूका ने उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। असूका अगर 31 मार्च तक इसे अपने पास ही रखती है तो वो द एसेनसन के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगी। इसके बाद वो सभी प्रकार की चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा समय तक टाइटल रखने का रिकॉर्ड हमेशा के लिए अपने नाम कर देंगी। ऑरलॉडो में NXT टेकओवर होने वाला है। यहां पर असूका का मैच एक बार फिर चैंपियनशिप के लिए होगा। इस बार उनकी प्रतिद्वंदी एंबर मून है। इस मैच को लेकर काफी सारी अफवाहें ये सामने आ रही है कि, इस मैच में मून चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम कर लेंगी, और असूका की हार हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो फिर असूका के रिकॉर्ड पर ब्रेक लग सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications