WWE के पूर्व चैंपियन को अपने लुक में बदलाव करना पड़ा महंगा, Raw में लगातार दूसरे हफ्ते मिली करारी हार

Pankaj
WWE Raw में फैंस को देखने को मिला शानदार मैच
WWE Raw में फैंस को देखने को मिला शानदार मैच

Asuka: WWE Raw में इस हफ्ते ओस्का (Asuka) का नया लुक देखने को मिला। पिछले हफ्ते ही इस बात का पता चल गया था। पिछले हफ्ते हार के बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संकेत दे दिए थे। अब आगे भी उनके गिमिक में बदलाव आ सकता है।

इस हफ्ते ओस्का का मुकाबला पूर्व चैंपियन रिया रिप्ली के साथ हुआ था। आप सभी को पता है कि ओस्का हमेशा फेसपेंट में नज़र आती है लेकिन इस हफ्ते ऐसा नहीं हुआ। एकदम सीरियस वर्जन में इस बार फैंस को वो दिखीं। उनका नया लुक देखकर फैंस भी हैरान हो गए थे।

WWE Raw में पिछले हफ्ते भी ओस्का को हार का सामना करना पड़ा

NXT के दिनों में बिना फेसपेंट के ओस्का काम करती थीं। अब शायद आगे भी वो इस रूप में ही नज़र आएंगी। रिया रिप्ली के साथ भी इस हफ्ते उनका अच्छा मैच हुआ। दोनों ने एक अच्छा मैच फैंस को दिया। रिप्ली ने हालांकि इस मैच में डॉमिनेंस दिखाया। मैच का अंत भी शानदार अंदाज में हुआ। ओस्का ने रिप्ली को अपने लॉक में फंसा लिया था। WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इस दौरान रिप्ली के पैरों को रोप पर रख दिया और उन्हें हार से बचा लिया।

ओस्का ने इसके बाद डॉमिनिक के ऊपर मिस्ट फेंक दिया था। रिया ने इसका फायदा उठाया और रिपटाइड फिनिशर लगाकर जीत हासिल कर ली। ओस्का को पिछले हफ्ते भी हार का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते भी उन्हें हार मिली है। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा। आगे जाकर उनके गिमिक में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। फैंस को एक अलग अंदाज में वो नज़र आ सकती हैं। ट्रिपल एच ने भी उनके लिए कुछ ना कुछ प्लान तैयार किया होगा। आने वाले कुछ हफ्तों में उनके लिए बने प्लान का खुलासा हो जाएगा। ओस्का की राइवलरी आगे किसके साथ होगी ये भी देखने वाली बात होगी। कुछ भी लेकिन उनके करियर में अब बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links