प्रो रैसलिंग शीट के जेम्स मैक्केन के मुताबिक, पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन असुका 22 अक्टूबर को होने वाले TLC पीपीवी में डैब्यू करेंगी। TLC रॉ का एक्सक्लूजिव पीवीवी होगा जोकि मिनेपोलिस में आयोजित किया जाएगा। जापानी सुपरस्टार असुका की अक्टूबर 2015 में डैब्यू के बाद से ही अविजित स्ट्रीक रही है। अगर वो TLC में डैब्यू करती हैं, तो उनके NXT डैब्यू को 2 साल हो जाएंगे और इस तरह 2 साल तक उनकी अविजित स्ट्रीक जारी रहेगी। NXT की लेटेस्ट टेपिंग्स के दौरान असुका ने अपनी चैंपियनशिप छोड़ दी है और ये एपिसोड जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। जब तक NXT का ये एपिसोड होगा, तब तक उनकी स्ट्रीक 523 दिनों की हो जाएगी। असुका ने ब्रुकलिन में हुए NXT टेकओवर में एंबर मून के खिलाफ एक शानदार मैच में अपने टाइटल को डिफेंड किया। WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी कि ब्रुकलिन में हुए मैच के दौरान असुका को इंजरी हुई थी, जिसके कारण उन्हें एक्शन से 6 से 8 हफ्तों तक दूर रहना पड़ सकता है। प्रो रैसलिंग शीट के ही रायन सैटिन ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि असुका रॉ ब्रैंड को जॉइन करने वाली हैं। throwing it out there - from what i am hearing w/ recovery of her injury. first appearance for asuka is slated to be oct's TLC in Minnesota. — james mckenna (@chillhartman) August 25, 2017 आपको बता दें कि जेम्स मैक्केन ने कर्ट एंगल और जेसन जॉर्डन की स्टोरीलाइन को लेकर लगभग सही भविष्यवाणी की थी। TLC का विमेंस चैंपियनशिप मैच साशा बैंक्स (अगर वो नो मर्सी में एलैक्सा ब्लिस से न हारें) के ईर्द गिर्द घूमेगा। ऐसे में असुका के लिए मेन रोस्टर में डैब्यू कर अच्छा इम्पैक्ट बनाने का मौका होगा। असुका को मेन रोस्टर में डालने के बाद सीधे टाइटल के लिए मैच लड़ा दिया जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी क्यों वो NXT इतिहास की सबसे डॉमिनेंट रैसलर रही हैं। उनकी मैचों की जीतों की स्ट्रीक 197-0 की है और इसे 200 तक पहुंचना ही चाहिए। 'द एम्प्रैस ऑफ टॉमोरो' असुका को चोट से ठीक होने में 6 से 8 महीने का समय लगेगा। फैंस को उनकी मेन रोस्टर में जल्द से जल्द वापसी का इंतजार रहेगा।