NXT विमेेंस चैंपियन असूका के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। वो अब एक अनोखे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है।असूका अब तक 165 मैच लगातार नहीं हारी हैं। 2015 से इस NXT चैंपियन ने एक भी मैच नहीं हारा है। इस बार NXT लाइव इवेंट क्रिस्टल रिवर में हुआ। वहां भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मात दे दी। 7 अक्टूबर 2015 को असूका ने NXT में डेब्यू किया था। 2 अप्रैल 2016 को वो NXT चैंपियन बनी थी। तब से वो आज तक एक भी मैच नहीं हारी है। असूका ने टॉप की 50 फीमेल रैसलर को हराया है। पिछले साल उनकी रैंकिंग तीसरे नंबर पर थी। डेब्यू करने के बाद उनका पहला मैच डाना ब्रूक के साथ हुआ था। WWE में साइन होने से पहले उन्होंने कई जगह काम किया था। पिछले साल उऩ्होंने 310 दिनों तक टाइटल पर अपना राज करने का रिकॉर्ड कायम किया था। इससे पहले पेज के पास ये रिकॉर्ड था, लेकिन इस जापानी सुपरस्टार ने अपने WWE करियर में 2 साल से कम समय में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। असूका को अब गोल्डबर्ग की स्ट्रीक तोड़ने के लिए सिर्फ 8 मैच जीतने है। 165 मैच वो जीत चुकी है। गोल्डबर्ग 173 मैच लगातार जीते थे। अब वो इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं है। जल्द ही वो इस रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर वन बन जाएंगी। About to witness a murder cuz Mandy Rose gunna die..... #Asuka #NXT #NXTCrystalRiver pic.twitter.com/myxVIbCBNg — Sitting Duck (@Wiljack86) April 22, 2017 पिछले 2 साल में असूका एक भी मैच पिनफॉल के जरिए नहीं हारी है। अब बिना कोई मैच हारे असूका आगे बढ़ती जा रही है। लोग उनकी अब गोल्डबर्ग से तुलना कर रहे है। क्योंकि 173 मैचों की गोल्डबर्ग की स्ट्रीक भी थी। गोल्डबर्ग की स्ट्रीक केविन नैस ने तोड़ी थी। गोल्डबर्ग ने ट्विटर के जरिए असूका को बधाई भी दी थी जब वो 149 मैच जीत चुकी थी। इसका मतलब ये है कि WWE अब इन दोनों के बीच में तुलना करवाना चाहता है।