पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और मौजूदा एटलस चैंपियन मैट रिडल ने अपने प्रो रैसलिंग करियर में कई बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने रैसलिंग की दुनिया में अपना काफी नाम कमाया है। हाल ही में Hitting the Highspots के एक एपिसोड में रिडल ने कहा कि, प्रो रैसलिंग में अब उनका लक्ष्य ब्रॉक लैसनर के करियर को खत्म करना है। मैट रिडल पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। रिडल ने 8 जीत, 3 हार के साथ रिकॉर्ड कायम किया है। रिडल ने यूएफसी, बैलेटर जैसे कई जगह लड़ाई लड़ी है। रिडल ने 2014 में इंजरी के बाद प्रोफेशनल रैसलिंग को छोड़ दिया था। प्रो रैसलिंग के अपने छोटे से करियर में रिडल एक बार हैवीवेट चैंंपियन भी बने। इसके अलावा उन्होंने बैटल टूर्नामेंट में भी जीत दर्ज की। रिडल के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स थे। कोडी रोड्स का मुकाबला रिडल ने कई बार किया। रिडल ने प्रोफेशनल रैसलिंग में आने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनका कहना था, MMA के दौरान वो हमेशा अपमानजनक महसूस किया करते थे। रिडल का कहना है कि, उनके करियर का एक ही लक्ष्य है कि, ब्रॉक लैसनर के करियर को वो समाप्त कर दें। मैट यहीं नहीं रूके। उनका कहना था कि, रैसलमेनिया में वो उनका करियर खत्म करना चाहते है। Matt Riddle's @riddletuf7 got some lofty goals BRO! Somebody get @HeymanHustle and his client on the phone. #GrandestStageofthemAll #HSWN pic.twitter.com/2KzywsOVBD — Highspots Network (@HighspotsWN) January 27, 2017 रिडल का ये भी कहना था कि, इसके अलावा उनके काफी सारे छोटे-छोटे लक्ष्य है, और वो उनके लिए भी काम करेंगे और उन्हें जल्द पूरा करेंगे। लैसनर रॉयल रंबल का हिस्सा होंगे, और इस साल के रॉयल रंबल में सबसे शानदार पल गोल्डबर्ग और लैसनर के बीच होने वाली लड़ाई होगी। इसके अलावा रॉयल रंबल में लैसनर कई बड़े सुपरस्टार्स जैसे अंडरटेकर, बिग शो, ब्रॉन स्ट्रोमैन का भी सामना करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये ही है कि रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर को कौन एलिमिनेट करेगा ?