WrestleMania 1 से लेकर WrestleMania 34 तक एरीना में लोगों की उपस्थिति की जानकारी

Enter caption

WWE किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। WWE ने कई इतिहास रचे और कई सारे रिकॉर्ड तोड़े। साल में कई बड़े पीपीवी में यहां सुपरस्टार्स का जलवा दिखता है। साल का सबसे बड़ा मेला रैसलमेनिया में लगता है। ये WWE का सबसे बड़ा पीपीवी है। WWE में आने वाले हर सुपरस्टार का सपना होता है कि वो रैसलमेनिया में प्रतिभाग करे। इस बार रैसलमेनिया 35 का आयोजन 7 अप्रैल को होगा। रैसलमेनिया 1 से लेकर रैसलमेनिया 34 तक हर साल फैंस की उपस्थिति ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस पीपीवी को देखने हर साल लगभग 70 से 80 हजार लोग आते हैं। पिछले कुछ रैसलमेनिया में ये आलम है कि एरीना छोटा पड़ गया।

Ad

पहली बार रैसलमेनिया का आयोजन 1985 में हुआ था। उसके बाद से लेकर अभी तक 34 रैसलमेनिया का आयोजन हो चुका है। लगातार हर रैसलमेनिया के हिसाब से दर्शकों में काफी ज्यादा मात्रा में बढ़ोत्तरी हुई हैं। इसमें कभी गिरावट नहीं आई है। अब तो एरीना भी फैंस को देखते हुए एक्स्ट्रा मात्रा में WWE द्वारा बुक किया जाता हैं।

रैसलमेनिया 35 को अब बस ज्यादा दिन नहीं बचे हैंं। फैंस को इसमें कुछ ज्यादा ही मजा आता है क्योंकि रैसलमेनिया में पैसे वसूल मैच होते है। इस बार का रैसलमेनिया का मैच कार्ड भी ऐसा ही हैं। लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड होते है जो फैंस को नहीं पता होते हैं। ऐसे में ये जानना अब जरूरी है कि रैसलमेनिया 1 से लेकर रैसलमेनिया 34 तक हर साल कितने लोगों ने एरीना में बैठकर मैच देखे और कितने लोगों ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। एक रैसलमेनिया ऐसी भी थी जो एक ही दिन तीन जगह पर हुई। अब आप अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह लोगों के ऊपर इसका जूनून सवार था।

आइए जानते है एक लिस्ट में कि रैसलमेनिया 1 से लेकर रैसलमेनिया 34 तक हर साल एरीना में कितने लोग मौजूद रहे।

इवेंट फैंस की उपस्थिति

रैसलमेनिया 1 19,121

रैसलमेनिया 2(ये तीन जगह पर एक ही दिन हुई) 40,085

रैसलमेनिया 3 93,173

रैसलमेनिया 4 18,165

रैसलमेनिया 5 18,946

रैसलमेनिया 6 67,678

रैसलमेनिया 7 16,158

रैसलमेनिया 8 62,167

रैसलमेनिया 9 16,891

रैसलमेनिया 10 18,065

रैसलमेनिया 11 16,305

रैसलमेनिया 12 18,853

रैसलमेनिया 13 18,197

रैसलमेनिया 14 19,028

रैसलमेनिया 15 20,276

रैसलमेनिया 16 18,034

रैसलमेनिया 17 67,925

रैसलमेनिया 18 68,237

रैसलमेनिया 19 54,097

रैसलमेनिया 20 18,000

रैसलमेनिया 21 20,193

रैसलमेनिया 22 17,159

रैसलमेनिया 23 80,103

रैसलमेनिया 24 74,635

रैसलमेनिया 25 72,744

रैसलमेनिया 26 72,219

रैसलमेनिया 27 71,617

रैसलमेनिया 28 78,363

रैसलमेनिया 29 80,676

रैसलमेनिया 30 75,167

रैसलमेनिया 31 76,976

रैसलमेनिया 32 101,763

रैसलमेनिया 33 75,245

रैसलमेनिया 34 78,133

लिस्ट में देख सकते है कि रैसलमेनिया में दर प्रति दर किस हिसाब से फैंस की संख्या बढ़ी है। रैसलमेनिया 32 पर नजर डालें तो यहां रिकॉर्ड कायम हुआ है। 1 लाख लोग एरीना में मौजूद थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो औसतन हर साल की रैसलमेनिया में फैंस की संख्या ज्यादा मात्रा में बढ़ी है।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications