चोट के कारण कुछ समय तक WWE में नजर नहीं आएंगे सुपरस्टार ऑस्टिन एरीज

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन एरीज ने 205 लाइव में शिरकत की। उन्होंने यहां पर अपने चैंपियन बनने के बारे में बात की। ऑस्टिन एरीज ने कहा कि उन्हें मेडिकल रिपोर्ट से छुट्टी नहीं मिली है, इसलिए वो अब कुछ दिनों तक आराम करेंगे। यानि की वो अब WWE में कुछ दिनों तक नजर नहीं आएंगे। 39 साल के WWE सुपरस्टार ऑस्टिन एरीज को इंडिपेंडेंट सर्किट का अच्छा खासा अनुभव है। वो TNA, रिंग ऑफ ऑनर जैसे कई अलग इंडिपेंडेंंट प्रमोशन में हिस्सा ले चुके है। एरीज ने WWE में डेब्यू पिछले साल NXT में किया था। तब से वो कंपनी में लगातार बने रहे है। WWE रोस्टर में वो इस समय क्रूजरवेट कंटेंडर है। और वो इसके लिए नेविल को चैलेंज कर रहे है। कई महीनों से उनकी लड़ाई क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए नेविल के साथ चल रही है। हालांकि वो अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए है। लगातार तीन बार वो इस चैंपियनशिप को हार चुके है। एक्सट्रीम रूल्स 2017 में नेविल के खिलाफ क्रूजरवेट चैंपियनशिप हारने के बाद एरीज ने अपनी इंजरी के बारे में खुलासा किया था। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो अब कुछ दिन आराम करेंगे। लेकिन इस बात को अब स्पष्ट तौर पर ऑस्टिन एरीज ने भी कह दिया है। आज हुए 205 लाइव में एरीज ने अपनी इंजरी के बारे में पूरी जानकारी दी। उनका मेडिकल क्लियर नहीं हो पाया है, जिस वजह से वो अब WWE में नजर नहीं आएंगे। एरीज ने अपनी गर्दन और पांव की इंजरी के बारे में बताया। उन्होंन कहा कि वो फिर वापसी कर चैंपियन बन कर दिखाएंगे। फिलहाल वो अब WWE में नजर नहीं आएंगे। ऑस्टिन एरीज अब कुछ हफ्तों के लिए WWE में नजर नहीं आएंगे। अब अकीरा टोजवा उनकी जगह नेविल को क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में अब इन दोनों के बीच क्रूजरवेट चैंंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications