WWE लाइव इवेंट में MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर इतिहास रचेगा 25 साल का रेसलर, खुद बड़े संकेत देकर फैंस को चौंकाया?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी का चौंकाने वाला बयान
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी का चौंकाने वाला बयान

Austin Theory: WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट कब कैश-इन करेंगे इसका पता नहीं है। WWE ने भी अभी तक शायद कोई प्लान तैयार नहीं किया है। रिपोर्ट्स में भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) ने कैश-इन करने के संकेत जरूर दे दिए है। WWE लाइव इवेंट में वो अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

पूर्व यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी ने सैथ रॉलिंस, मैट रिडल जैसे दिग्गजों को हराकर लैडर मैच जीता था। WWE ने थ्योरी को बड़ा पुश दिया और इसके पीछे विंस मैकमैहन का हाथ रहा। कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद थ्योरी ने रोमन रेंस के ऊपर कैश-इन करने की कई बार कोशिश की। हालांकि हर बार वो नाकाम रहे।

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

एक अच्छी चीज़ है कि थ्योरी अपने कॉन्ट्रैक्ट को कभी भी और कहीं पर भी कैश-इन कर सकते हैं। आजतक लाइव इवेंट में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कभी कैश-इन नहीं हुआ। थ्योरी ये इतिहास रचने वाले पहले सुपरस्टार बन सकते हैं। Bleacher Report पर थ्योरी से लाइव इवेंट में कैश-इन को लेकर सवाल पूछा गया था। थ्योरी ने कहा,

मुझे लगता है कि WWE में कुछ भी हो सकता है। मैं ये बात कई बार कह चुका हूं। कोई नहीं जानता कब क्या होगा। लाइव इवेंट में कैश-इन क्यों नहीं हो सकता? कोई ना कोई ये काम जरूर कर सकता है। मैं भी ये कर सकता हूंं। इससे फायदा होगा और ये मुख्य हेडलाइन में होगा। करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। कोई नहीं जानता कि मैं लाइव इवेंट में कैश-इन करने वाला पहला सुपरस्टार बन सकता हूं।

youtube-cover

पिछले साल के अंत से थ्योरी को WWE में बड़ा पुश मिला है। विंस मैकमैहन के साथ उनके कुछ सैगमेंट्स हुए थे। इसके बाद वो कुछ बड़े मैचों में नजर आए। लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर के साथ उनका मुकाबला हुआ था। हो सकता है कि वो जल्द ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links