WWE के मौजूदा चैंपियन ने Vince McMahon द्वारा उनका नाम बदलने के असली कारण का किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince McMahon: WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) जब हेड ऑफ क्रिएटिव थे तब उन्होंने बहुत सुपरस्टार्स के नाम में बदलाव किए। कुछ सुपरस्टार्स के पहले नाम को ही हटा दिया गया था। इस लिस्ट में मौजूदा यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) भी शामिल है। उनके नाम को लेकर भी हमेशा चर्चा रही। खैर अब उन्होंने इस पर बड़ा बयान दिया है।

25 साल के यूएस चैंपियन का पिछले साल अप्रैल में सिर्फ थ्योरी नाम कर दिया गया था। कई फैंस इसके बाद कंफ्यूज हो गए थे। आगे के नाम को हटाने पर उनके कैरेक्टर में कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ये चीज फैंस को बिल्कुल भी सही नहीं लगी थी।

Chris Van Vliet से बात करते हुए ऑस्टिन थ्योरी ने विंस मैकमैहन द्वारा नाम बदलने को लेकर कहा,

मुझे याद है राइटर मेरा प्रोमो लाया था। जिसमें मुझे ऑस्टिन मत कहो लिखा था। सिर्फ थ्योरी कहने को कहा गया था। मुझे ये बिल्कुल भी समझ नहीं आया। क्या ये नाम चला गया? बहुत सवाल मेरे मन में थे। मैं सोच रहा था ऐसा क्यों किया गया। मैंने इसके बाद विंस मैकमैहन से बात की। उन्होंने कहा कि थ्योरी एक ऐसा नाम हो सकता है जो अकेले हो। उन्हें लगा कि इस नाम के पीछे बहुत ताकत है। मुझे लगता है कि स्टोन कोल्ड की तुलना से वो इसे दूर रखना चाहते थे। शायद मुझे लगता है कि यह परिस्थिति से बाहर था और इस वजह से किया गया हो।

youtube-cover

पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद फिर थ्योरी को ऑस्टिन थ्योरी के नाम से बुलाया जाने लगा था। तब से अब तक उनके नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है।

क्या WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना को हरा पाएंगे ऑस्टिन थ्योरी?

WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। इस मेगा इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ेंगे। उनका सामना WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ होगा। कुछ हफ्ते पहले इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।