WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) इस समय काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अफवाह सामने आई थी कि वो जल्द ही WWE को अलविदा कहेंगी। AEW में उनके जाने की खबरें अब तेज हो गई है। WWE द्वारा फ्लेयर को अच्छा पैसा दिया जाता हैं। फ्लेयर का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय हैं।WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम हैंSmackDown में पिछले हफ्ते टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट हुआ था। बैकस्टेज में इसके बाद बैकी लिंच और फ्लेयर के बीच काफी गहमागहमी हुई थीं। खबरें सामने आई थी कि फ्लेयर के साथ कोई काम नहीं करना चाहता हैं। सोन्या डेविल को बीच-बचाव के लिए इस दौरान आना पड़ा था। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैकस्टेज जो भी ये बवाल हुआ उसका कारण बेबीफेस मूव था। हील होने के बावजूद फ्लेयर को बेबीफेस का काम करना पड़ा था। मैल्टजर ने ये भी कहा कि फ्लेयर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में काफी लंबा समय बचा हैं।फ्लेयर के इनर सर्किल ने उन्हें WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की सलाह दी हैं। WWE इतनी जल्दी फ्लेयर को रिलीज नहीं करेगा। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम हैं। 13 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्लेयर हासिल कर चुकी हैं।WWE ड्राफ्ट में इस बार फ्लेयर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया। फॉक्स की स्पेशल मांग पर ये फैसला लिया गया था। फ्लेयर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में भी अभी काफी लंबा समय बचा हुआ हैं। फ्लेयर के मंगेतर एंड्राडे भी इस समय AEW में काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले WWE ने रिक फ्लेयर को भी रिलीज कर दिया था। तभी से फ्लेयर को लेकर अफवाहें शुरू हो गई थीं। फिलहाल फ्लेयर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मौजूदा हालात के हिसाब से फ्लेयर अभी कंपनी को अलविदा नहीं कहेंगी। WWE शायद ये होने भी नहीं देगा। फ्लेयर अगर WWE से चलीं जाएंगी तो फिर काफी नुकसान कंपनी को होगा। विंस मैकमैहन को अच्छे से पता है कि फ्लेयर का रेसलिंग में कितना बड़ा नाम इस समय हैं।WWE@WWE"Before you were Becky 2-Belts, you were just Becky Pre-Show!" 😳@MsCharlotteWWE#WWERaw5:40 AM · Oct 5, 20216920599"Before you were Becky 2-Belts, you were just Becky Pre-Show!" 😳@MsCharlotteWWE#WWERaw https://t.co/O7KhpYtdrX