रैसलमेनिया के मेन इवेंट में रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर एक बार फिर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। काफी लंबे टाइम से ये कहा जा रहा था कि इस बार रोमन रेंस जीत जाएंगे। सभी रिपोर्ट में इस बार पर मुहर लग गई थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया।
डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपने एपिसोड में लैसनर के यूनिवर्सल चैंंपियन को लेकर बड़ी बात कही है। और उन्होंने बताया है कि कब तक ये चैंपियनशिप उनके पास रहेगी।
रैसलमेनिया 34 का मेन इवेंट काफी खतरनाक था। लैसनर ने रोमन रेंस को बुरी तरह पीटा। उनके सिर से खून निकाल दिया। लैसनर ने कम से कम 6 एफ 5 रोमन रेंस को मारे और कई सुपलैक्स भी उन्हें दिए। एनाउंस टेबल पर भी रोमन रेंस को दो बार पटक दिया। रोमन रेंस ने भी कई स्पीयर लैसनर को मारे।अंत में रोमन रेंस हार गए।
मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया कि,"रैफरी को इस बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। रैफरी से तीन काउंट करने के लिए कहा गया था। उसने खुद ये नहीं कहा कि लैसनर जीत गए है। रैफरी ने ये तब तक नहींं कहा जब तक लैसनर बाहर नहीं गए। वो सोच रहे थे कि मैच अभी चल ही रहा है। क्योंकि उसे खुद नहीं पता था कि ये क्या हो गया। रैफरी ने बस तीन काउंट कर दिया था।हालांकि रोमन रेंस इस चैंपियनशिप को जरूर जीतेंगे लेकिन कब ये टाइटल चेंज होगा इसके बारे में नहीं पता। हां ये जरूर है कि ये कुछ ज्यादा ही लेट हो गया। पिछले हफ्ते ही ये हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोमन रेंस को हालांकि आगे जाकर ये चैंपिनयशिप जरूर अपने नाम करनी हैं।" मैल्टजर ने उस प्रोमो कि भी याद दिलाई जिसमें पॉल हेमेन ने कहा था कि अगर लैसनर WWE छोड़कर जाएंगे तो वो भी चले जाएंगे। उनका कहना है कि अब वो वक्त आ गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका नजारा देखने को मिलेगा। रोमन रेंस को जिस तरह रैसलमेनिया में फैंस ने सपोर्ट किया है कि उससे उन्हें आगे दिक्कत नहीं होगी। वो काफी अच्छे मैच यहां लड़ेंगे और उन्हें फैंस का सपोर्ट भी जरूर मिलेगा। रैसलमेनिया में जैसे ही रोमन रेंस की हार हुई फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया था। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस ये चाहते थे कि रोमन रेंस जीत जाएं। लेकिन अंतिम समय में प्लान को बदल दिया गया था। विंस मैकमैहन कभी भी कुछ भी कर सकते है। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं रहती है वो विंस मैकमैहन कर जाते है। इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस को समोआ जो ने बैकलैश पीपीवी के लिए चैलेंज किया है। इससे पहले ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रोमन रेंस का मुकाबला फिर से लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा।Report:
Vince McMahon Went To Great Lengths To Protect The Fact That Brock Lesnar Signed A New Deal Prior To WrestleMania 34. Roman Was Also Swerved And Was Told Only After He Already Had Entered The Ring. Read Below For How All This Was Kept Secret pic.twitter.com/4WqKFjVUOW — SW (@SliceWrestling) April 10, 2018