WWE की नई सुपरस्टार थिया त्रिनिदाद के बारे में डिटेल

थिया त्रिनिदाद, जिन्होंने हाल ही में अपना डेब्यू NXT में किया था, WWE की नई साइनिंग हैं। E-रैसलिंग न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पेज की बायोपिक 'फाइटिंग विद माय फैमिली' में द रॉक ने त्रिनिदाद को एजे ली के रोल के लिए कास्ट किया था और WWE की उस वक्त से त्रिनिदाद पर नज़रें थी। थिया त्रिनिदाद 26 वर्षीय प्रोफेशनल रैसलर हैं, जिन्होंने 2010 में अपना रैसलिंग डेब्यू किया था। वो पूर्व TNA नॉकआउट हैं और रोज़िटा के रैसलिंग नाम से फेमस थीं। उन्हें हाल ही में WWE ने साइन किया और NXT के एंड्राडे सिएन अल्मास के सेगमेंट में उन्होंने अपना डेब्यू किया। फाइटिंग विथ माय फैमिली WWE की पूर्व विमेंस चैंपियन सराया पेज और उनकी फैमिली पर आधारित बायोपिक है। इसके प्रोड्यूसर WWE स्टूडियोज है और ड्वेन द रॉक जॉनसन भी इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर में से के हैं। त्रिनिदाद इस बायोपिक में एजे ली का किरदार निभाएंगी। त्रिनिदाद WWE सुपरस्टार ऑस्टिन एरीज की होने वाली बीवी हैं। थिया त्रिनिदाद को रॉक ने खुद एजे ली के रोल के लिए कास्ट किया था, जिसकी पुष्टि एजे ली ने ट्वीट के माध्यम से की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE उन्हें साइन करने में तबसे इंट्रेस्टेड था, जब उन्हें बायोपिक में कास्ट किया गया था। WWE पहले NXT टेकओवर :शिकागो इवेंट में त्रिनिदाद का डेब्यू करना चाहता था लेकिन बाद में यह प्लान बदल दिया गया और उनका डेब्यू NXT की टेपिंग में हुआ। ऐसा नज़र आ रहा है कि एंड्राडे सिएन अल्मास के साथ त्रिनिदाद का NXT में नया एंगल शुरू किया है। त्रिनिदाद इस शो के लेटेस्ट एडिशन में दिखाई दीं थीं और अल्मास को चांटा भी मारा था। NXT टीवी में इसी एंगल के अगले कुछ हफ़्तों में जारी रहने की संभावना है। पेज की बायोपिक जिसमें त्रिनिदाद काम कर रही हैं, अभी भी प्रोडक्शन स्टेज में हैं और मूवी के रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है। इंडिपेंडेंट सर्किट में थिया त्रिनिदाद का काफी नाम है और वे काफी अच्छी कॉम्पिटिटर हैं। उनके पास काफी अनुभव भी है और WWE विमेंस डिवीज़न को वो और भी मजबूत बनाएंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications