क्या शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच के बीच अनबन है ?

Ankit

WWE के एटिट्यूड एरा में बहुत बदलाव हुए तो कई स्टोरी लाइन को बदला गया। WWE में कंपनी पर कब्जा जमाने के लिए जंग चलती ही आ रही है। चाहे वो रिंग के बाहर को या फिर रिंग के अंदर। ये सभी बदलाव WWE को बेहतर बनाने के लिए किए गए। इस दौरान WWE में नए रैसलर्स को शामिल किया तो पुराने रैसलर्स जैसे जैरिको, गोल्डबर्ग, स्टाइल्स, नाकामुरा को भी न्यू एरा में शामिल किया गया और उनके साथ शो को शानदार किया गया। हालांकि शेन मैकमैहन की वापसी भी WWE के लिए बड़ा बदलाव था। हालांकि अच्छे रैंटिग के बावजूद कोई भी सुपरस्टार अंडरटेकर से लड़ने के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद WWE ने शेन मैकमैहन को लाने का फैसला किया। शेन के लिए अफवाहें थी कि उनका कार्यकाल काफी छोटा रहने वाला था लेकिन उन्हेें स्मैकडाउन लाइव का कमिश्नर बनाया गया। साथ ही शेन 5-5 एलिमिनेशम मैच में भी नजर आए। शेन की वापसी से ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को ज्यादा खुशी नहीं हुई थी बल्कि दोनों के लिए काफी दिक्कतें सामने आई। इतना ही नहीं WWE ने इशारों इशारों में ट्रिपल एच और स्टैफनी पर कंपनी को सही से ना चालने का आरोप भी लगाया था। एक रिपोर्ट के मुताबकि वाइस स्पोर्ट्स के ईयान फ्रीश का कहना है कि साल 2012 में शेन और उनके एक दोस्त जेम्स फ्रेविन्स ने विंस मैकमैहन के सामने एक आइडिया रखा था। उस वक्त शेन WWE क्रिएटिव्स की बागडोर अपने हाथ में लेना चाहते थे लेेकिन विन्स से उस सुझाव को इतनी अहमीयत नहीं दी। हालांकि प्रोडक्शन के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट केेविन डून शेन के काफी बड़े सपोटर मेें से एक है। वहीं केविन शेन को इसलिए भी ज्यादा सपोर्ट करते है क्योंकि वो ट्रिपल एच को ज्यादा पसंद नहीं करते। केविन की हमेशा कोशिश रही है कि शेन कंपनी में बड़े पद पर आए। अगर ऐसा होता है तो स्टेफनी और ट्रिपल एच पर काफी असर पड़ेगा। साथ ही कंपनी हालत भी कुछ हद तक बिगड़ सकती है, अगर विंस कंपनी से रिटायर हो जाते हैं। अपने ताजा पोडकास्ट में रिक फ्लेयर ने इशारा किया है कि रैसलमेनिया 33 में शेन और ट्रिपल एच के बीच मैच होता है तो अच्छा होगा।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications