रोमन रेंस की बेइज्जती करना मौजूदा WWE चैंपियन को पड़ा भारी, विंस मैकमैहन जल्द देंगे बहुत बड़ी सजा?

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के ऊपर कमेंट करना रिडल को पड़ेगा भारी
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के ऊपर कमेंट करना रिडल को पड़ेगा भारी

WWE सुपरस्टार रिडल (Riddle) ने हाल ही में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। रिडल ने रोमन रेंस को चुनौती दी और उनकी बेइज्जती की थी। ये इतनी बड़ी बात हो गई कि बैकस्टेज इसका असर हो गया है। Bleacher Report को रिडल ने अपना इंटरव्यू दिया था और अब काफी गहमागहमी शुरू हो गई है। डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार इस कमेंट की वजह से रिडल का अब पुश विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रोक सकते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार रिडल के लिए बुरी खबर सामने आई

रिडल हमेशा अपने गलत बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग को लेकर भी कई बार वो टिप्पणी कर चुके हैं। गोल्डबर्ग ने तो रिडल का जवाब भी बैकस्टेज में दे दिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रोमन रेंस इस समय टॉप के सुपरस्टार हैं। उनके ऊपर कमेंट करना कहीं ना कहीं खतरे का संकेत है। रेंस से रिडल को पंगा लेना अब उनके ऊपर भारी पड़ सकता है।

मैल्टजर ने साफ कह दिया कि रिडल की हर चीज को विंस पसंद करते हैं लेकिन अपने बयानों के कारण वो हमेशा विवादों में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार विंस अब बड़ा कदम उठाकर उनका पुश रोक सकते हैं। रिडल को इस समय अच्छा पुश WWE द्वारा दिया जा रहा है। रैंडी ऑर्टन के साथ मिलकर हाल ही में उन्होंने Raw टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। पिछले दो हफ्ते से रेड ब्रांड में वो मेन इवेंट में परफॉर्म कर रहे हैं।

रोमन रेंस ने SummerSlam की सफलता का श्रेय अपने आप को दिया था। इस पर भी रिडल ने टिप्पणी की और इसे बेकार बताया। रिडल ने कहा कि उनकी वजह से SummerSlam को सफलता मिली। ये बात जरूर रोमन रेंस को भी बुरी लगी होगी। विंस मैकमैहन ने इस समय पूरी जिम्मेदारी रेंस को दे रखी है। रेंस के ऊपर विंस बहुत भरोसा करते हैं। रिडल को अब इस चीज की सजा भी मिल सकती है। अगर रिपोर्ट में लिखी गई बात सच होगी तो फिर रिडल को आने वाले समय में बहुत बड़ा झटका लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications