WWE SummerSlam के बाद हो सकता है सुपरस्टार शेकअप

Ankit

PWInsider और रैसलिंग ऑब्जर्वर की रिपोर्ट्स के अनुसार WWE समरस्लैम पीपीवी के बाद फिर से सुपरस्टार्स के साथ शेकअप किया जाएगा। इससे पहले रैसलमेनिया 33 के बाद सुपरस्टार्स का शेकअप हुआ था। इस शेक में सुपरस्टार्स एक दूसरे ब्रांड में तो ड्राफ्ट किए जा सकता हैं साथ में कुछ सुपरस्टार्स को बड़ा नुकसान भी हो सकता है क्योंकि कंपनी कुछ को मेन रोस्टर से हटा सकती हैं। कंपनी के मुताबिक इस बार वो मेन रोस्टर से WWE NXT में कुछ रैसलर्स को भेजने का मन बना चुकी हैं। NXT में जाने वाले बड़े स्टार्स भी हो सकते हैं जिसके पास अच्छा टैलेंट है लेकिन विंस मैकमैहन उन्हें रॉ या स्मैकडाउन के मेन रोस्टर में सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि NXT में जाने से सुपरस्टार्स को फायदा और नुकसान दोनों हो सकता है। हालांकि अभी तक किन सुपरस्टार्स को NXT में ड्राफ्ट किया जाएगा उसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन मेन रोस्टर के ये सुपरस्टार NXT में टॉप स्टार बनने की कुवत रखते हैं। इस साल रैसलमेनिया के बाद सुपरस्टार्स शेकअप हुआ जिसमें दोनों ब्रांड के बड़े स्टार्स को इधर से उधर जाना पड़ा था। अप्रैल 2017 में रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में सैमी जैन, शार्लेट, केविन ओंवस , रुसेव और जिंदर महल जैसे सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट किया गया था। हालांकि जिंदर महल ब्लू ब्रांड के WWE चैंपियन बन गए हैं जबकि बाकी सुपरस्टार्स को काफी फायदा हुआ है। जबकि ब्लू ब्रांड से रॉ में डीन एम्ब्रोज, एलेक्सा ब्लिस, मिज जैसे सुपरस्टार्स को दूसरे ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया। खैर, अभी किसको WWE NXT में ड्राफ्ट किया जाएगा इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि एंजो, लाना एमा, एडियन इंग्लिश और एलिसा फॉक्स जैसे सुपरस्टार्स के साथ शेकअप किया जा सकता है, देखना होगा कि विंस की लिस्ट में किन किन सुपरस्टार्स का नाम दर्ज होने वाला है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications