WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2021 मैच के ऑरिजिनल प्लान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) रंबल मैच जीतने वाले थे? शायद ऐसा ही होने वाला था। कई फैंस को उम्मीद थी कि इस बार का रंबल मैच ब्रायन जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा ये भी गया था कि रंबल मैच जीतकर ब्रायन रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैलेंज करने वाले थे। ब्रायन ने WWE में सबकुछ हासिल किया लेकिन वो कभी रंबल मैच नहीं जीत पाए।WWE Royal Rumble 2021 के विजेता ऐज बने थेFightful Select की रिपोर्ट में Royal Rumble मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रायन को इस लिस्ट में नहीं रखा गया था। ब्रायन रंबल मैच जीत के प्रबल दावेदार थे लेकिन WWE ने इस चीज़ को सीरियस नहीं लिया। पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस बार रंबल मैच के विजेता ब्रायन होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappWe've learned a bunch about Bryan Danielson's last six months in WWE- WrestleMania, Royal Rumble- Leaving WWE- A possible return- The once mentioned Kevin Owens team.Now on @FightfulSelect. patreon.com/posts/5810947610:59 AM · Oct 31, 202111917We've learned a bunch about Bryan Danielson's last six months in WWE- WrestleMania, Royal Rumble- Leaving WWE- A possible return- The once mentioned Kevin Owens team.Now on @FightfulSelect. patreon.com/posts/58109476 https://t.co/KSVz8LMrEFWrestleMania के मेन इवेंट में इस बार ब्रायन ने हिस्सा लिया था लेकिन वो रंबल मैच नहीं जीते थे। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कंपनी ने उनके प्लान को रद्द कर दिया। WrestleMania 30 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। सभी ने सोचा था कि इस साल रंबल मैच ब्रायन जीतेंगे लेकिन बतिस्ता ने जीत हासिल की। इसके बाद काफी बवाल भी देखने को मिला था। WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियन भी ब्रायन नहीं बन पाए। इससे ये भी पता चला कि ब्रायन को लेकर कई प्लान WWE ने पीछे कर दिए। Royal Rumble 2022 का विजेता अब कौन बनेगा? अभी से खबरें आ रही है कि लैसनर रंबल मैच अगले साल जीतेंगे। WWE अंतिम समय में इस प्लान में बड़ा बदलाव कर सकता है।Royal Rumble 2021 के विजेता ऐज बने थे। ब्रायन अगर जीत जाते तो स्थिति कुछ अलग होती। वैसे WWE ने फैंस के मुताबिक इस बार काम नहीं किया था। ब्रायन अब AEW में काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने AEW में डेब्यू किया था।