3 महीने पहले Roman Reigns की हालत खराब करने वाले सोशल मीडिया मेगास्टार की WWE Royal Rumble में एंट्री को लेकर अपडेट

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Logan Paul: WWE रिंग में लोगन पॉल (Logan Paul) की वापसी को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है। अच्छी खबर है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 से पहले वो WWE रिंग में नज़र आ सकते हैं। सोशल मीडिया मेगास्टार ने अभी तक WWE में शानदार प्रदर्शन किया हैं।

WWE Crown Jewel 2022 में Roman Reigns के साथ हुआ था Logan Paul का मैच

लोगन पॉल ने अभी तक कंपनी में सिर्फ तीन ही मैच लड़े हैं। पिछले साल Crown Jewel में उनका बहुत बड़ा मुकाबला हुआ था। रोमन रेंस और उनके बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में पॉल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि अंत में रेंस ने जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन किया। इस मुकाबले में पॉल इंजर्ड भी हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। इसके बाद वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए। अब उनकी वापसी पर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं।

Fightful Select की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार Royal Rumble में लोगन पॉल एंट्री कर सकते हैं। Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। कहा ये भी जा रहा है कि उनकी फिटनेस पर सबकुछ निर्भर रहेगा। एक बात तो तय लग रही है कि WrestleMania 39 में उनका मुकाबला होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉल जल्द ही ट्रेनिंग भी शुरू करेंगे।

Royal Rumble में अगर पॉल आएंगे तो फिर फैंस को मजा आएगा। लोगन पॉल अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। अब देखना होगा कि उनकी वापसी पर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। Crown Jewel में पिछले साल मैच के बाद सभी ने उनकी तारीफ की थी। खुद ट्रिपल एच ने उनकी सराहना की थी। यहां से एक बात साफ हो गई थी कि लोगन के लिए WWE ने आगे के लिए अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। Royal Rumble में इस बार फैंस को मजा आएगा। WWE ने इस शो को अभी तक बहुत हाइप किया है। कुछ दिग्गज इस इवेंट में आकर अपना जलवा दिखा सकते हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।