WWE Royal Rumble के अंत में Roman Reigns के धमाकेदार सैगमेंट को लेकर बैकस्टेज रिएक्शन का हुआ खुलासा

Pankaj
 WWE Royal Rumble के मेन इवेंट में मचा था बवाल
WWE Royal Rumble के मेन इवेंट में मचा था बवाल

Roman Reigns: WWE Royal Rumble का मेन इवेंट शानदार रहा। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का एंगल जबरदस्त था और मौजूदा रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस इवेंट का बहुत ही अच्छे अंदाज में अंत हुआ।

रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। रेंस ने इसके बाद द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस पर अटैक किया। ये सब सैमी ज़ेन नहीं देख पाए। उन्होंने रोमन के ऊपर चेयर से हमला कर दिया। रेंस को इसके बाद गुस्सा आ गया। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। रेंस ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी।

WWE Royal Rumble को लेकर रिपोर्ट में अहम जानकारी सामने आई

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक द ब्लडलाइन का ये एंगल "curtain sellout" था। कुछ रेसलर्स और स्टाफ क्राउड भी इस एंगल को देखने के लिए मॉनिटर के सामने मौजूद थे। इससे साफ लग रहा है कि बैकस्टेज भी इस सैगमेंट को लेकर काफी उत्सुक सभी नज़र आए।

इस सैगमेंट की वजह से व्यूअरशिप में भी बहुत बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। खासतौर पर सोशल मीडिया की वजह से कंपनी को बहुत फायदा हुआ। इस सैगमेंट को 24 घंटे में 20 मिलियन बार देखा गया। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना जबरदस्त ये सैगमेंट रहा था।

फैंस को अब आगे की स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा। सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और जे उसो के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। जे उसो भी लगभग द ब्लडलाइन से बाहर हो गए है। अब उनका अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। सैमी और केविन अपना बदला कैसे लेंगे ये भी देखना होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फैंस को बहुत मजा आएगा। कुछ नई चीजें इस स्टोरीलाइन में यहां देखने को मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links