WWE ने दो बार के हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर (Ric Flair) को रिलीज कर दिया। Fightful और Wrestling Inc ने इस बात पर मुहर लगा दी। कुछ दिन पहले WWE ने ब्रे वायट (Bray Wyatt) को रिलीज किया था। इसके बाद अब फिर से फैंस को कंपनी ने झटका दिया। रिपोर्ट के अनुसार रिक फ्लेयर ने खुद अपने रिलीज की मांग की थी। More On Ric Flair's WWE Release, Reached Out To Vince McMahon Directlyhttps://t.co/cqc7hMSWRQ pic.twitter.com/5gAUfoaAX1— Fightful Select! Exclusive Pro Wrestling News (@FightfulSelect) August 2, 2021WWE ने ब्रे वायट के बाद अब रिक फ्लेयर को रिलीज कियाFightful Select की रिपोर्ट के अनुसार रिक फ्लेयर बुकिंग को लेकर काफी परेशान थे और वो WWE के निर्णयों से सहमत नहीं थे। इस वजह से रिक फ्लेयर ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को रिलीज करने के लिए कहा था। रिक फ्लेयर एक्शन में कभी नजर नहीं आए लेकिन WWE ने उनका बीच-बीच में काफी प्रयोग किया। पिछले कुछ सालों से ऑन स्क्रीन काफी रिक फ्लेयर नजर आए। Raw सुपरस्टार लेसी इवांस के साथ लव एंगल में भी वो शामिल थे और दूसरी तरफ उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर भी इसमें शामिल थी। हालांकि इस स्टोरीलाइन को सफलता बिल्कुल भी नहीं मिली। लेसी इवांस ने कुछ समय बाद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और इसके बाद ये स्टोरीलाइन टीवी से गायब हो गई थी।फ्लेयर का WWE में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा। फ्लेयर ने जो मुकाम यहां हासिल किया शायद ही वो कोई कर पाए। 16 बार वो वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। 72 साल की उम्र में भी रिक फ्लेयर हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहे। अब रिक फ्लेयर का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। वैसे रेसलिंग वर्ल्ड में रिक फ्लेयर का अच्छा नाम हैं और AEW जरूर उनका इस्तेमाल बैकस्टेज कर सकता है। अगर फ्लेयर AEW जाएंगे तो वो नए टैलेंट्स की काफी मदद कर सकते हैं। टोनी खान की नजरें भी जरूर फ्लेयर के ऊपर होंगी। रिक फ्लेयर AEW में जाकर WWE से भी ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।फैंस आने वाले समय में ये जरूर जानना चाहेंगे कि फ्लेयर क्या कदम उठाएंगे। वैसे फ्लेयर खाली बैठने वाले शख्स नहीं है और वो जरूर बड़ा ऐलान करेंगे। शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे भी रिक फ्लेयर के रिलीज को लेकर बयान दे सकते हैं। एंड्राडे ने कुछ समय पहले AEW में डेब्यू किया था।