Becky Lynch-Trish Stratus WWE Status: पिछले साल 27 मई को हुए WWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच (Becky Lynch) को लिव मॉर्गन के खिलाफ स्टील केज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आए दिन उन्हें लेकर कोई ना कोई अफवाह सामने आती रहती है। Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। इससे पहले अब उनके WWE स्टेटस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
Fightful ने अपनी रिपोर्ट में बैकी लिंच को लेकर बड़ी खबर साझा की है। कहा गया है कि कंपनी अभी भी लिंच की वापसी का प्लान बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार,
बैकी लिंच के साथ एक क्रिएटिव स्थिति है। वो कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। इस बात की पुष्टि हो चुकी है। अभी सभी चीजें क्रिएटिव पहलू से देखी जा रही हैं। ये वही चीज है जिसका इंतजार किया जा रहा है।
Royal Rumble 2025 में बैकी लिंच की वापसी अब लगभग पक्की लग रही है। वो विमेंस रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा तोहफा कंपनी की तरफ से होगा। WWE से बाहर गए हुए बैकी को काफी लंबा समय हो गया है। रंबल मैच उनकी वापसी के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। वहां पर आकर वो बवाल मचा सकती हैं। उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त होगा।
क्या ट्रिश स्ट्रेटस की WWE Royal Rumble 2025 में वापसी हो पाएगी?
ट्रिश स्ट्रेटस भी काफी समय से WWE में नज़र नहीं आई हैं। आखिरी बार वो पिछले साल Money in the Bank में दिखी थीं, जहां उन्होंने होस्ट की भूमिका निभाई। WrestleVotes ने स्ट्रेटस की WWE में वापसी को लेकर अपडेट साझा किया है। रिपोर्ट के अनुसार,
WWE और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच चर्चा हुई है। WWE में उनकी जरूर वापसी होने वाली है। अब इस चीज का पता नहीं है कि वो Royal Rumble 2025 में आएंगी या नहीं। WWE द्वारा कुछ दिग्गजों को बुलाया जा सकता है। लिस्ट में स्ट्रेटस का नाम भी जरूर होना चाहिए।