रोमन रेंस के विलेन बनने को लेकर अपडेट

WWE फैंस को यकीन दिलाना चाहती है कि फैंस की बातों का असर बुकिंग पर पड़ता है। रैसलमेनिया 30 के मेन इवेंट में डैनियल ब्रायन के केस में ये बात सच है। इसके अलावा एजे स्टाइल्स को चैंपियन बनाने की बात से इत्तेफाक रखा जा सकता है। लेकिन जब भी बात रोमन रेंस की होती है तो मामला पूरा बदल जाता है। सभी लोग जानते हैं कि विंस मैकमैहन रोमन रेंस को काफी पसंद करते हैं। तभी उन्होंने रोमन को रॉयल रम्बल में जीत और लगातार 2 रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जगह दी है। WWE यूनिवर्स में बहुत सारे लोग इस बात से सहमत नहीं है, इसलिए रोमन रेंस को लगातार बूज़ का सामना करना पड़ता है। WWE ने कुछ समय से रोमन रेंस की टाइटल की दौड़ से बाहर रखा है। वो मेन इवेंट के नजदीक तो आए, लेकिन टाइटल नहीं ले जा पाए। काफी सारे फैंस का मानना है कि रोमन रेंस की हील में तब्दील हो जाना चाहिए। उनका रैसलिंग स्टाइल्स दूसरे रैसलरों की धुलाई करने वाला है। हील बनने पर उन्हें बूज़ मिलेंगी तो मतलब होगा कि वो हील में अच्छा काम कर रहे हैं। WWE रोमन रेंस के साथ कुछ भी कर ले, उन्हें बू का सामना जरुर करना पड़ता है। चाहे कोई मानें या ना माने लेकिन रोमन रेंस भविष्य के जॉन सीना हैं। 2014 में शील्ड के टूटने के बाद से रोमन रेंस को क्रिएटिव्स ने हील नहीं बनाया है। अभी रोमन रेंस को हील बनाने के बारे में सोचने को लेकर WWE को समय लग सकता है। ये बात हमेशा से मानी जाती कि WWE सुपरस्टार को हील बनाने पर वो अच्छा बेबीफेस बनता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण द रॉक हैं। द रॉक आज भी WWE के सबसे अच्छे माइक औऱ रिंग वर्कर्स में से एक हैं। अगर रोमन रेंस को हील में तब्दील नहीं किया जाता तो शील्ड का रीयूनियन कराया जा सकता है। रोमन रेंस का सामना कल यूएस चैंपियनशिप के लिए रूसेव के साथ होगा। अफवाहें सामने आई हैं कि रोमन रेंस कल यूएस चैंपियनशिप जीतेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications