भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का Raw में डेब्यू का सभी इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो महीने से वीर महान का रेड ब्रांड में टीजर चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। फैंस और कई दिग्गज इस बात को लेकर WWE के ऊपर आरोप लगा चुके हैं। अक्टूूबर के बाद से अभी तक WWE टीवी पर वीर महान नजर नहीं आए।WWE सुपरस्टार वीर महान को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबरWWE ने वीर के लिए क्या प्लान तैयार किया है ये किसी को नहीं पता है। WWE ड्राफ्ट में इस बार जिंदर महल, वीर और शैंकी की जोड़ी को अलग कर दिया गया। जिंदर महल और शैंकी अब ब्लू ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं। वीर का डेब्यू अभी तक रेड ब्रांड में नहीं हुआ है। Fightful Select में वीर को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ड्राफ्ट के बाद से रेड ब्रांड में वीर नजर नहीं आए लेकिन शो के दौरान हमेशा बैकस्टेज में वो मौजूद रहते हैं।रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि क्रिएटिव टीम के पास अभी तक वीर के लिए कोई खास प्लान नहीं है। ये बहुत बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है। इसका मतलब साफ है कि वीर महान के डेब्यू में अभी और देरी होगी। इस खामियाजा भी आगे जाकर कंपनी को भुगतना पड़ सकता है।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappDetails on Veer Mahaan comingFull story on Fightful Select with backstage details and plans.patreon.com/posts/604333391:11 AM · Dec 29, 20218714Details on Veer Mahaan comingFull story on Fightful Select with backstage details and plans.patreon.com/posts/60433339 https://t.co/YNbGAGfMTYजिंदर महल, वीर और शैंकी की जोड़ी को अलग करने का कारण भी अभी तक सामने नहीं आया है। वीर ने इस साल जिंदर महल के साथ मिलकर अच्छा काम किया था। WWE ऑफिशियल को शैंकी से ज्यादा वीर ने प्रभावित किया था। इस वजह से भी वीर को रेड ब्रांड में रखा गया है।WWE द्वारा हर हफ्ते वीर महान का टीजर चलाया जा रहा है और फैंस इसे देखकर अब थक चुके हैं। वीर को इससे आगे जाकर काफी नुकसान भी हो सकता है। ये बात तो तय है कि वीर अब नए गिमिक के साथ नजर आएंगे। अगर WWE ने जल्द ही उनका डेब्यू नहीं कराया तो फिर आगे जाकर काफी दिक्कत हो सकती है।