WWE द्वारा Superstars को निकाले जाने की अफवाहों के बीच आई खुशखबरी, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

Ujjaval
WWE के बजट कट्स से जुडी अपडेट
WWE के बजट कट्स से जुडी अपडेट

WWE: WWE से जुडी हालिया रिपोर्ट कई सारे फैंस को रहत प्रदान कर रही होगी। दरअसल, थोड़े समय पहले खबरें सामने आई थी कि WWE द्वारा रेसलर्स और बैकस्टेज स्टाफ को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, यह खबर पूरी तरह से गलत है।

अप्रैल 2023 में WWE ने Endeavor के साथ अपनी पार्टनरशिप और UFC के साथ मर्जर को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद से खबरें सामने आई कि WWE की बिक्री के बाद रोस्टर में बदलाव होगा और कई सारे सुपरस्टर्स को इसी बीच रिलीज किया जा सकता है। बहुत समय तक यह अफवाहें रही लेकिन अभी तक किसी को निकाला नहीं है।

Fighful Select ने हाल ही में एक बड़ी खबर दी है। यह फैंस और सुपरस्टार्स दोनों को खूब पसंद आएगी। दरअसल, उन्होंने बताया कि बैकस्टेज स्टाफ और सुपरस्टार्स से उन्होंने बात की है और सभी ने यह बताया है कि थोड़े समय पहले आई बजट कट्स से जुडी खबर पूरी तरह से गलत है। 2023 के दौरान अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई खबर नहीं सुनी है और बैकस्टेज इस चीज़ को लेकर चर्चा भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा,

"Fightful ने पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के बाद कई सारे सुपरस्टार्स और स्टाफ से पूछा। उन सभी ने बताया कि उन्होंने इस साल किसी भी तरह के रिलीज के बारे में नहीं सुना है, जबकि किसी बकवास सोर्स ने इस चीज़ की जानकारी दी थी। इस तरह की खबर आने के बाद बैकस्टेज चीज़ों को लेकर उतनी बातचीत भी नहीं हुई है।"

WWE ने बजट कट्स के चलते ढेरों रेसलर्स को रिलीज किया था

अप्रैल 2020 में महामारी के चलते कई सारे व्यापारों को नुकसान हो रहा था। इसी बीच WWE ने बजट को बनाए रखने के लिए कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया था। साथ ही बैकस्टेज काम करने वाले कई ऑफिशियल्स को बाहर का रास्ता दिखाया था। विंस मैकमैहन और WWE के इस निर्णय के बाद लगभग हर 6 महीनों में बजट कट्स देखने को मिल रहे थे।

कई सारे रेसलर्स इसी बीच दूसरे प्रमोशन का हिस्सा बन गए। हालांकि, 2023 में WWE ने बजट कट्स के चलते स्टार्स को रिलीज नहीं किया है। यह सही मायने में अच्छी चीज़ है।

App download animated image Get the free App now