WWE WrestleMania 39 में 14 महीनों बाद मेगास्टार का हुआ धमाकेदार रिटर्न, पूर्व चैंपियन की हार का बने कारण

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 में बैड बनी की वापसी हुई
WWE WrestleMania 39 में बैड बनी की वापसी हुई

Bad Bunny: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) की नाईट 1 ने ढेरों फैंस का दिल जीता। इस शो में पैट मैकेफी (Pat McAfee) की वापसी हुई। हालांकि, शो में एक और सेलिब्रिटी स्टार लंबे समय बाद दिखाई दिए। दरअसल, प्रसिद्ध रैपर बैड बनी (Bad Bunny) WrestleMania 39 में डॉमिनिक (Dominik) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के मैच के दौरान रिंगसाइड पर नज़र आए। उन्होंने इस मैच के अंत में अहम किरदार भी निभाया।

बैड बनी को WWE काफी पसंद है और इसी वजह से वो बड़े शो का हिस्सा बने। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के मैच से पहले ऐलान किया गया कि बैड बनी रिंगसाइड पर मौजूद स्पेनिश कमेंट्री टेबल पर हैं। बाद में रे और डॉमिनिक ने एंट्री की और उनके बीच मैच हुआ। पूरे मुकाबले में दोनों ही रेसलर्स ने शानदार काम किया और बनी ने यहां ज्यादा कुछ नहीं किया।

अंत में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रेफरी का ध्यान भटकाया और वो रे पर स्टील चेन से हमला करने वाले थे। हालांकि, बैड बनी ने उनसे अंतिम समय पर चेन को छीन लिया। इस चीज़ का फायदा रे मिस्टीरियो को मिला। उन्होंने जजमेंट डे के सदस्य पर 619 मूव लगाया और फिर स्प्लैश देकर पिनफॉल द्वारा जीत हासिल की। बैड बनी पूर्व SmackDown टैग टीम चैंपियन डॉमिनिक की हार का कारण बने।

WWE WrestleMania 39 के बाद भी शोज़ का हिस्सा बन सकते हैं Bad Bunny

बैड बनी लगभग 14 महीनों बाद WWE टीवी पर नज़र आए हैं। वो आखिरी बार मेंस Royal Rumble 2022 मैच का इससे बने थे। आपको बता दें कि बनी इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले आर्टिस्ट हैं। लगभग एक महीने पहले ही WWE ने ऐलान किया था कि Backlash 2023 का आयोजन San Juan, Puerto Rico में होगा। साथ ही शो को बैड बनी होस्ट करेंगे।

अब बैड बनी लगातार टीवी पर नज़र आ सकते हैं और बतौर होस्ट Backlash 2023 इवेंट को हाइप कर सकते हैं। कई फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि बैड बनी, रे मिस्टीरियो के साथ टीम बनाकर डॉमिनिक और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ मैच में नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links