WWE Backlash में खतरनाक मैच के दौरान 29 साल के फेमस Superstar को आई इंजरी, गंभीर चोट के निशान आए सामने 

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Bad Bunny: WWE Backlash में 29 साल के सुपरस्टार बैड बनी (Bad Bunny) और डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बनी के होमटाउन में फैंस ने उन्हें बहुत चीयर किया। मैच में बहुत बवाल भी देखने को मिला। अंत में बनी ने जीत हासिल की। हालांकि इस खतरनाक मैच में उन्हें कुछ इंजरी भी आई। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने ये चीज अपने फैंस को बताई।

Ad

बनी और प्रीस्ट के मैच में बहुत मजा फैंस को आया। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए। खासतौर पर बनी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। मैच में जजमेंट डे के सदस्य फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की। बैड का साथ देने के लिए रे मिस्टीरियो आए। बाद में उनके फैक्शन LWO ने भी एंट्री की।

मुकाबले में कार्लिटो और सावियो वेगा ने भी एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दिया। इन दोनों ने बैड बनी का साथ दिया। आपको बता दें बनी ने WWE रिंग में करीब 25 महीनों बाद जीत हासिल की। अंतिम जीत उन्हें WrestleMania 37 में मिली थी।

मैच के दौरान चेयर्स और केंडो स्टिक का बहुत इस्तेमाल दोनों सुपरस्टार्स ने किया। बनी की पीठ पर चोट भी इस दौरान लगी। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने चोट के निशान फैंस को दिखाए। आप उनकी प्रोफाइल पर जाकर उनके द्वारा अपलोड की गई तस्वीर देख सकते हैं।

Ad

WWE दिग्गज Triple H ने की तारीफ

बैकस्टेज बैड बनी की बहुत तारीफ उनके प्रदर्शन के लिए हुई। खुद हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच ने उनकी प्रशंसा की। बैड को फैंस ने भी गजब के अंदाज में चीयर किया। दूसरी तरफ प्रीस्ट ने भी अच्छा प्रदर्शन इस मैच में किया। बनी को आगे भी अब बड़े मौके मिल सकते हैं। उन्होंने दिखा दिया कि वो बड़े मैचों का हिस्सा बन सकते हैं। कंपनी ने जरूर उनके लिए आगे अच्छा प्लान बनाया होगा। 27 मई को होने वाले WWE Night of Champions में भी बैड बनी का जलवा देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications