SummerSlam पीपीवी तक रॉ विमेन्स चैम्पियन बनी रह सकती हैं बेली

सुपरस्टार शेक अप के बाद सूत्रों से रॉ विमेन्स चैम्पियनशिप के लिए मिल रही जानकारी के अनुसार वो समरस्लैम तक चैम्पियन बनी रहेंगी। बेली सबसे पहले चैम्पियन 13 फरवरी को रॉ के एपिसोड में बनी थीं, जहां उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को साशा बैंक्स की मदद से हराया था। फास्टलेन पीपीवी में एक बार फिर साशा के दखल देने के बाद बेली अपने टाइटल को बचाने में कामयाब हुई। उसकी वजह से शार्लेट को पीपीवी में उनकी पहली हार मिली। रैसलमेनिया 33 में बेली ने शार्लेट, साशा बैंक्स और नाया जैक्स के खिलाफ फैटल 4वे एलमिनेशन मैच में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफ़ेंड किया और इसी के साथ बेली ने अपने पहले रैसलमेनिया की शानदार शुरुआत की। सूत्रों की माने, तो बेली पहले रैसलमेनिया 33 में शार्लेट को हराकर उनकी विनिंग स्ट्रीक को खत्म करना था। हालांकि विंस मैकमैहन ने बाद में प्लान में बदलाव करकर इसे पहले ही कर दिया। बेली आने वाले समय में साशा बैंक्स के साथ फिउड में आने से पहले एलेक्सा ब्लिस और नाया जैक्स के साथ फिउड में नज़र आएंगी, जोकि जल्द ही हील बन सकती हैं। बेली समरस्लैम तक अपने टाइटल को रिटेन करेंगी, जहां वो बेली के खिलाफ अपने टाइटल को उनके खिलाफ ड्रॉप कर देंगी। नाया जैक्स के खिलाफ जाने से पहले बेली, एलेक्सा ब्लिस के साथ स्टोरी में आएंगी, जोकि मौजूदा समय में मिकी जेम्स के साथ फिउड में होंगी। हालांकि इस हफ्ते रॉ में शार्लेट के खिलाफ हुए मैच के बाद WWE आधिकारिक जैक्स से ज्यादा खुश नहीं है, तो WWE एमा को टाइटल के लिए पुश से सकती हैं। पिछले 6 महीने में लगातार टाइटल चेंज से पूरे डिवीजन को काफी नुकसान हुआ और अब WWE को बेली और साशा की फिउड से पहले चीजों को ट्रैक पर लाना होगा। साशा और बेली की फिउड से सबको काफी उम्मीदें हैं और WWE इस मौके को बीच में नहीं छोड़ सकती।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications