WWE Raw में इस हफ्ते Triple H लेंगे बहुत बड़ा फैसला, रिपोर्ट के अनुसार फेमस जोड़ी को किया जाएगा अलग?

Pankaj
WWE Raw में फैंस को मिल सकता है सरप्राइज
WWE Raw में फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

Baron Corbin: WWE टीवी पर पिछले साल 17 अक्टूबर को जेबीएल (JBL) ने वापसी की थी। वो बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) के मैनेजर के रूप में नज़र आए। दोनों की पार्टनरशिप अच्छी भी रही। कॉर्बिन ने लगातार चार मैच रेड ब्रांड में जीते। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। अब रिपोर्ट में खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते ये दोनों अलग हो सकते हैं।

बैरन कॉर्बिन ने लगातार डॉल्फ जिगलर, अकीरा टोज़ावा, जॉनी गार्गानो और सेड्रिक एलेक्जेंडर को हराया। 21 नवंबर, 2021 को कॉर्बिन को ड्रू मैकइंटायर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उनकी विनिंग स्ट्रीक खत्म हो गई थी। इसके बाद WWE टीवी पर कोई भी मुकाबला कॉर्बिन ने नहीं जीता। 30 जनवरी को कुछ दिन पहले उन्हें जॉनी गार्गानो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Xero News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच अब जेबीएल और बैरन कॉर्बिन को साथ में नहीं देखना चाहते हैं। रिपोर्ट में साफतौर पर कहा गया है कि इस हफ्ते इन दोनों को अलग किया जा सकता है।

WWE में Triple H ने हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में किया अच्छा काम

ट्रिपल एच ने हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में अभी तक अच्छा काम किया। उनके आने के बाद कई बदलाव कंपनी में देखने को मिले। इस हफ्ते वो अब एक और बदलाव कर सकते हैं। पहले लगा था कि कॉर्बिन को जेबीएल की वजह से फायदा होगा लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है।

कॉर्बिन को भी आगे जाकर नुकसान हो सकता है। पहले वो ब्लू ब्रांड में काम करते थे। पिछले साल ही उन्होंने रेड ब्रांड में कदम रखा। एक अलग अंदाज में वो रिंग में नज़र आए। तब देखकर लगा था कि कंपनी ने उनके लिए तगड़ा प्लान बनाया है। हालांकि चीजें आगे जाकर कुछ खराब हो गई। जेबीएल भी उनके साथ कुछ खास काम नहीं कर पा रहे हैं। शायद क्रिएटिव टीम को भी अब ये जोड़ी कुछ खास नहीं लग रही है। इस वजह से अब बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।