R-Truth के WWE से जाने को लेकर पूर्व सुपरस्टार ने तोड़ी चुप्पी, Vince McMahon का जिक्र करके कही बड़ी बात

Ujjaval
आर-ट्रुथ, जॉन सीना की तरह एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)
आर-ट्रुथ, जॉन सीना की तरह एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)

Baron Corbin Speaks on R-Truth Departure: WWE से पिछले कुछ समय में कई रेसलर्स को रिलीज किया गया है। हाल ही में आर-ट्रुथ (R-Truth), कार्लिटो (Carlito) और वैलहाला ने ऐलान किया कि उनका WWE से सफर खत्म होने वाला है। आर-ट्रुथ का नाम हैरान करने वाला था, क्योंकि वो WWE के सबसे वफादार रेसलर्स में से एक थे। सभी को लगा था कि वो हमेशा ही WWE में रहेंगे। अब एक पूर्व स्टार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Ad

Busted Open पॉडकास्ट पर हाल ही में बैरन कॉर्बिन नजर आए। पिछले साल उन्हें भी WWE ने रिलीज किया था। उन्होंने आर-ट्रुथ का WWE से सफर खत्म होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि विंस मैकमैहन भले ही कैसे भी व्यक्ति थे लेकिन उन्हें अपने सुपरस्टार्स और उनकी वफादारी से प्यार था। उन्होंने अंडरटेकर का भी जिक्र किया। कॉर्बिन ने कहा,

"आप विंस मैकमैहन के बारे में कुछ भी बोलें लेकिन यह बात थी कि उन्हें अपने स्टार्स और फैंस की परवाह थी। उनका पूरा जीवन ही यह बिजनेस था। आप अंडरटेकर की बात कर सकते हैं, जो हमेशा से वफादार रहे हैं। जब आप विंस मैकमैहन को टेकर के बारे में बात करते हुए देखते हैं, तो वो रोने लग जाते हैं, क्योंकि वो उनसे और उनकी वफादारी से प्यार करते हैं। आर-ट्रुथ भी उसी तरह से लॉयल थे। उनसे जो कुछ बोला गया है, उन्होंने वो सबकुछ किया है। उन्होंने सबकुछ संभव करके दिखाया है। उन्होंने चीजों को मनोरंजक बनाया है।"
Ad

पूर्व WWE स्टार बैरन कॉर्बिन ने लॉकर रूम को दी चेतावनी

बैरन कॉर्बिन ने इसी पॉडकास्ट में बात करते हुए यह भी कहा कि लॉकर रूम में मौजूद स्टार्स को समझना होगा कि अब वफादारी का कोई मतलब नहीं रहा है। उन्होंने कहा,

अगर आप लॉकर रूम में बैठे हुए हैं और सोच रहे हैं कि एक महीने से आपका उपयोग नहीं हुआ है, तो फिर अगला नंबर आपका हो सकता है। मैं लॉकर रूम के बारे में सोच रहा हूं। उन्हें कुछ समय में यह महसूस हो जाएगा कि अब वफादारी का कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है कि यह NFL की तरह हो गया है, जहां अब एक व्यक्ति को लेकर चीजें नहीं रहती हैं। यह सिर्फ पेपर पर मौजूद चीजों पर निर्भर है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications