WWE Raw के दौरान रिंग के पास आया चमगादड़, रोंडा राउज़ी डरीं

WWE में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। कभी सुपरस्टार्स द्वारा बड़ी ही मजाकिया गलती हो जाती है, कभी फैंस ही एरीना में उत्पात मचाने लगते हैं तो कभी-कभी शो के दौरान बिन-बुलाए मेहमान आ जाते हैं। WWE रॉ के इस हफ्ते के दौरान भी एक ऐसा ही बिन-बुलाया मेहमान रिंग साइड आ गया, जिसे देखकर हर कोई हंस रहा होगा लेकिन रोंडा राउज़ी को छोड़कर। रॉ में इस बार एंबर मून का सामना रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के साथ हुआ। मैच के दौरान एंबर मून की मदद के लिए रोंडा राउज़ी और एलेक्सा की मदद के लिए एलिसा फॉक्स रिंग साइड पर मौजूद थीं। जब इन दोनों महिला रैसलरों के बीच मैच चल रहा था तो रिंग साइड पर एक असली चमगादड़ आ गया। रोंडा राउज़ी वहीं खड़ी हुई थीं और इस दौरान उनके मुंह से निकला, "ओह माय गॉड, यहां तो चमगादड़ है।" इस दौरान रोंडा राउज़ी के चेहरे पर थोड़ा सा भय दिख रहा था।

Ad

सोशल मीडिया पर चमगादड़ के आने पर रोंडा राउज़ी के रिएक्शन की वीडियो वायरल हो गई।

साल 2018 के रॉयल रम्बल में WWE डैब्यू करने वालीं रोंडा राउज़ी समरस्लैम में अब से कुछ दिन बाद एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ेंगी। WWE में दूसरा मौका होगा, जब रोंडा को टाइटल मैच मिलेगा। इससे पहले मनी इन द बैंक पीपीवी में उन्हें रॉ विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के खिलाफ लड़ने का मौका मिला था। तब एलेक्सा ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर नाया को हराया था, इस वजह से रोंडा और एलेक्सा के बीच दुश्मनी शुरु हुई। मौजूदा हालात को देखते हुए रोंडा राउज़ी का चैंपियन बनना मुश्किल लग रहा है।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications