पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता जल्द ही एक नई मूवी में नजर आएंगे

पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बतिस्ता जल्द ही एक नई मूवी ‘Stuber’ में नजर आएंगे। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। WWE छोड़ने के बाद से ही बतिस्ता ने हॉलीवुड में अपना बड़ा नाम कमाया है और वो कई यादगार फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं निभा चुके हैं। बतिस्ता की पिछली फिल्म गार्जियन ऑफ गैलेक्सी और ब्लेड रनर 2049 में नजर आए थे। बतिस्ता की कुछ बड़ी फिल्में जैसे अवेंजर्स, एस्केप प्लान जैसी मूवी रिलीज़ होने वाली है। सुपरस्टार बतिस्ता दुनिया भर के रैसलिंग फैंस के बड़े फेवरेट सुपरस्टार रहे हैं। उन्हें WWE छोड़े हुए काफी समय हो गया है। कंपनी में उनका आखिरी कार्यकाल कुछ खास नहीं रहा था। आखिरी बार बतिस्ता WWE में 2014 में नजर आए थे। 2014 में उन्होंने कंपनी से किनारा कर लिया था। बतिस्ता ने हाल ही में जिम रॉस के साथ इंटरव्यू के दौरान WWE से जुड़े ढेरों सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने एक बार फिर से WWE रिंग में वापसी करने की इच्छा जाहिर की थी। कई सारी हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग कर चुके बतिस्ता ने बताया कि वो रैसलिंग से अब भी प्यार करते हैं, लेकिन वो 1 बार के मैच के लिए WWE में वापिस नहीं आना चाहते। वो WWE में फुल टाइम रैसलर के तौर पर वापसी करना चाहते हैं, ताकि वो हाउस शोज़ (लाइव इवेंट्स) का भी हिस्सा बन सकें। हालांकि उनके व्यस्त हॉलीवुड शैड्यूल को देखते हुए उनकी फुल टाइम रैसलर के तौर पर वापसी काफी मुश्किल नजर आती है। 48 साल के बतिस्ता का असली नाम डेविड माइकल बॉतिस्ता जूनियर है। वो रैसलर होने के बाद साथ एक्टर और पूर्व MMA फाइटर भी रह चुके हैं। MMA में उनका रिकॉर्ड 1-0 का है। बतिस्ता WWE में 2000 से लेकर 2010 और 2013 से लेकर 2014 तक रहे। वो कई बार के WWE चैंपियनशिप विजेता और रॉयल रम्बल विनर भी रह चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications