बतिस्ता ने WWE में अपने आखिरी समय के बारे में बात की

गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी के स्टार डेव बतिस्ता ने MLW रेडियो से बातचीत करते हुए WWE में अपने आखिरी समय के बारे में बात की। रैसलिंग इंक की रिपोर्ट के मुताबिक बतिस्ता ने कहा कि WWE में उनके आखिरी 6 महीने काफी चुनौतीपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि वो वापसी कर हील के तौर पर वापसी करना चाहते थे, क्योंकि लगता था कि फैंस उन्हें बतौर हील देखना चाहते हैं। लेकिन विंस मैकमैहन को लगा कि फैंस बतिस्ता को बेबीफेस के रूप में देखना चाहते हैं, इसलिए उन्हें बेबीफेस बना दिया गया। बतिस्ता ने फैंस द्वारा सीएम पंक को WWE से बाहर किए जाने वाले आरोपों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके प्लान से ज्यादा समय तक वो WWE में रहे। वो अपनी वापसी को लेकर संतुष्ठ नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि गार्जियन ऑफ गैलेक्सी की प्रोमोशन की वजह से उन्होंने WWE छोड़ी। बतिस्ता ने दोबारा वापसी करने के बारे में कहा कि अगर अधिकारी उनके सामने क्लियर प्लैन रखेंगे तो वो इस पर विचार कर सकते हैं। आपको बता दें कि बतिस्ता ने 2014 में बेबीफेस के तौर पर WWE में वापसी की थी। उन्होंने उस साल रॉयल रम्बल जीतकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ने का अधिकार हासिल किया था। इसकी वजह से उन्हें फैंस की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी, क्योंकि फैंस रैसलमेनिया के मेन इवेंट में डैनियल ब्रायन को देखना चाहते थे। इस बात को देखते हुए WWE ने बतिस्ता को बाद में हील में बदल दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके बाद बतिस्ता ने कंपनी ही छोड़ दी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications