एक फैन ने ट्विटर पर बतिस्ता से सवाल पूछा कि क्या आपने रैसलमेनिया 33 देखा? इस सवाल के जवाब पर बतिस्ता ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने रैसलमेनिया 33 पर शेन मैकमैहन और एजे स्टाइल्स के बीच हुए मैच को देखा, उन्होंने स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर को उनके प्रदर्शन को लेकर राय दी। इसके बाद शेन मैकमैहन का जो जवाब आया वह काफी मज़ेदार था।
आपको बता दें कि बतिस्ता का WWE में आखिरी सफर 2014 में था। अपने अंतिम कार्यकाल में उन्होंने नीले रंग की गियर पहना था, जिसके कारण बतिस्ता का काफी मजाक उड़ाया जाता है और उन्हें “Bluetista” भी कहा जाता है। क्रिएटिव मतभेद की वजह से बतिस्ता ने कंपनी छोड़ दी थी। इसके बाद बतिस्ता से रैसलमेनिया 32 में आने के लिए सपंर्क किया गया था, हालांकि बतिस्ता ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।
इस दौरान बतिस्ता ने खुद को हॉलीवुड में व्यस्त रखा। मार्वल गार्जियन ऑफ द गैलक्सी में एक शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद बतिस्ता 2015 में जेम्स बांड फिल्म स्पेक्टर में नज़र आए, साथ ही वह फिल्म किकबॉक्सर में एक विलन को रोल भी कर चुके हैं।
बतिस्ता को हाल ही में रैसलमेनिया 33 पर शेन मैकमैहन और एजे स्टाइल्स के बीच हुए मैच के दौरान ट्विटर पर देखा गया। बतिस्ता ने इस मैच के लिए शेन को अपनी राय भी दी। इसके बाद शेन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरल अंदाज में बतिस्ता को जवाब देते हुए कहा,"ब्लूटाइस्टा"
बतिस्ता के इस ट्वीट के बाद इस बात की संभावना बेहद कम है कि उनका यह ट्वीट प्रोफेशनल रैंसलिंग की दुनिया में कोई प्रभाव डालेगा। बतिस्ता इस समय अपनी आगामी हॉलीवुड परियोजनाओं में प्रचार और प्रदर्शन करने में व्यस्त होंगे तो वही दूसरी ओर शेन मैकमैहन स्मैकडाउन में व्यस्त होंगे। लेखक: रन्जिथ रविंद्रन अनुवादक: अंकित कुमार Published 16 Apr 2017, 11:51 ISTI watched my homie @shanemcmahon match and gave him my full critique. Of which he replied... #Bluetista?https://t.co/8Gw5VvPqFU
— Dave Bautista (@DaveBautista) April 14, 2017