WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल(Royal Rumble) होने वाला है। WWE मेंस औऱ विमेंस रंबल मैच यहां पर होंगे। कई WWE सुपरस्टार्स ने इस मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। अब इस लिस्ट में दो और बड़े सुपरस्टार्स शामिल हो गए है।ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?WWE Royal Rumble के लिए दो सुपरस्टार्स का नाम सामने आयाWWE SmackDown के एपिसोड में बेली और बियांका ब्लेयर ने विमेंस रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। यानि की अभी तक विमेंस डिवीजन के लिए चार सुपरस्टार्स के नाम सामने आ गए है। बेली और बियांका ब्लेयर के बीच बैकस्टेज में काफी बातचीत इस चीज को लेकर इस हफ्ते हुईं। रंबल मैच में इन दोनों की दुश्मनी देखने को मिल सकती हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब What’s going to happen when these two cross paths in the #RoyalRumble? 👀 #SmackDown @BiancaBelairWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/bt5NIUEUnK— WWE (@WWE) January 9, 2021SmackDown की तरफ से बेली और बियांका ब्लेयर पहली दो फीमेल सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने ऑफिशियल इस बात ऐलान किया है। वहीं नाया जैक्स औऱ शार्लेट फ्लेयर RAW की तरफ से हैं। इस मैच के लिए आगे आने वाले समय में कुछ और भी बड़े सुपरस्टार्स का नाम सामने आ सकता है।31 जनवरी को Royal Rumble पीपीवी का आयोजन होने वाला है। इस बार ये इवेंट खास होगा। मेंस और विमेंस डिवीजन से अभी तक जिन भी सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया है वो बड़े सुपरस्टार हैं। वैसे भी ये पीपीवी बहुत ही खास होता है। फैंस पूरे साल इसका इंतजार करते हैंं।विमेंस डिवीजन में इस बार घमासान होने वाला है। बियांका ब्लेयर को इस बार फेवरेट माना जा रहा है। पिछले साल नवंबर के महीने से बेली औऱ बियांका ब्लेयर के बीच फ्यूच चल रही हैं। बेली को भी फेवरेट Royal Rumble के लिए माना जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक चारों बड़े सुपरस्टार्स का नाम सामने आया है। कुछ सरप्राइज एंट्री भी सुपरस्टार्स की देखने को मिलेगी। फैंस को अब इस पीपीवी का इंतजार हैं। इससे पहले रेड औऱ ब्लू ब्रांड के कई एपिसोड होने बाकी है। इससे पहले और भी सुपरस्टार्स का नाम इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।