WWE SmackDown में खतरनाक फैक्शन द्वारा पूर्व चैंपियन पर अटैक करने के बाद फेमस Superstar की प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Bayley: WWE SmackDown के एपिसोड के बाद बेली (Bayley) ने ट्विटर पर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को निशाने में लेते हुए एक छोटा संदेश भेजा।

Ad

Smackdown में ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर ने टैग टीम बाउट में बेली और इयो स्काई को हराया। मैच के बाद ईएसटी के ऊपर डैमेज कंट्रोल ने हमला किया। इस फैक्शन ने स्टील चेयर से ब्लेयर के घुटने को घायल कर दिया था।

बेली ने ट्विटर पर WWE के ऑफिशियल हैंडल से एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने चार शब्दों के संदेश से डैमेज कंट्रोल के हमले को उचित ठहराया।

WWE सुपरस्टार बेली की प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार बेली की प्रतिक्रिया

बियांका ब्लेयर ने हाल ही में इयो स्काई के हाथों अपना टाइटल गंवाने के बारे में खुलकर बात की थी। दरअसल SummerSlam में ब्लेयर ने WWE विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी, इसके तुरंत बाद आकर स्काई ने अपना WWE MITB ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था। उन्होंने ब्लेयर को हराकर पहली बार अपने करियर में बड़ा टाइटल हासिल किया।

Ad

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने कही बड़ी बात

माइक जोंस के साथ एक इंटरव्यू में ब्लेयर ने अपने टाइटल के हारने के बारे में कहा,

मैं 90 सेकेंड के लिए चैंपियन थी। मैं अपना उत्साह ऊंचा रखने के लिए इसके बारे में हंसने की कोशिश करती हूं। मैं हमेशा कहती हूं, 'यह अभी भी मायने रखता है।' दिन के अंत में, इयो स्काई बाहर आईं, जब मैं चोटिल घुटने के साथ 30 मिनट का मैच खेल चुकी थी, तब उन्होंने मुझे भुनाया। मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं बना रही हूं। यदि मैं इयो स्काई होती तो ऐसा करती शायद यही उन्होंने भी किया है, Ms. Money in the Bank होने का यही मतलब है।
मैं निश्चित रूप से इस टाइटल के लिए वापस जाऊंगी, इसे 90 सेकेंड से अधिक समय तक अपने हाथों में रखना चाहती हूं। आपको सबसे अच्छा विश्वास है कि मैं प्रतिशोध लेकर वापस आ रही हूं, और मैं बदला लेने के लिए इयो स्काई के पीछे पड़ी हूं।
बियांका ब्लेयर का बयान
बियांका ब्लेयर का बयान

अब देखना होगा कि बियांका ब्लेयर का आगे का करियर कैसा रहेगा। कंपनी द्वारा क्या उन्हें फिर से बड़ा पुश दिया जाएगा या नहीं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications