डैब्यू के बाद बेली को WWE में बड़ा पुश मिल सकता है

फिन बैलर के बाद बेली के मेन रोस्टर में डैब्यू को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे। इंडिपेंडेंट सर्किट के बाद बेली ने 2012 में NXT में डैब्यू किया। आगे के 3 सालों में उनका किरदार एक बेबीफेस के रूप में बना, जिसे फैंस का अच्छा समर्थन हासिल है। पिछले साल NXT टेकओवर में बेली साशा बैंक्स को हराकर NXT विमेंस चैंपियन बनी। ये टाइटल करीब 7 महीने तक उनके पास रहा। असुका ने बेली को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। जिस समय साशा बैंक्स, शार्लेट, बैकी लिंच को मेन रोस्टर में बुलाया गया, उस समय बेली चोटिल हो गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि बेली उन तीनों के साथ मेन रोस्टर में आतीं, लेकिन इस बारी में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ये सब बातें बेली के लिए अच्छी साबित हुई और वो NXT का सबसे बड़ा फेस बन गई और उन्होंने करीब साल भर NXT विमेंस डीविजन पर अपना दबदबा कायम रखा। बेली को कम उम्र की लड़कियां काफी पसंद करती हैं और उन्हें हर उम्र के लोगों से अच्छा सपोर्ट मिलता है। ये बात उनके लिए सबसे अच्छी है। मर्चैंडाइज के मामले में भी वो NXT की सबसे प्रोफिटेबल रैसलर हैं। बेबीफेस के मामले में लोग उनकी तुलना जॉन सीना के साथ करते हैं। बेली बैटलग्राउंड में नजर आई थी, जहां उन्होंने साशा बैंक्स के साथ टीम बनाकर शार्लेट और डैना ब्रूक को हराया था। कहा जा रहा है कि साशा चोट की वजह से समरस्लैम में अपना टाइटल गवा गई। WWE ने तुरंत ही साशा को 33 दिन के लिए प्रोग्रामिंग से गायब कर दिया। जिसकी वजह से बेली के मेन रोस्टर में आना का दरवाजा खुला। अपने डैब्यू में उनको फैंस का जोरदार समर्थन मिला। भले ही बेली को क्राउड से अच्छा समर्थन मिला, लेकिन उन्हें अपने आपको मेन रोस्टर में साबित करना होगा। WWE उन्हें मामूली स्टोरी के बजाय अच्छा पुश देगी। दर्शकों के बीच अपनी छवि की वजह से वो विमेंस डिवीजन में रॉ का बडा चेहरा बन सकती हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications