30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले रेसलर को WWE दिग्गज ने Extreme Rules में दिया खास ट्रिब्यूट, कलाई पर नाम लिखकर जीता दिल

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने शो में किया खास काम
WWE सुपरस्टार ने शो में किया खास काम

Bayley: WWE Extreme Rules में बेली (Bayley) ने अपनी दोस्त सारा ली (Sara Lee) को खास ट्रिब्यूट दिया। इस इवेंट में बेली और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में बेली की हार हुई थी। बेली ने मैच के दौरान अपनी कलाई पर सारा ली का नाम लिखा हुआ था। मैच के दौरान ये चीज़ साफ दिखाई दे रही थी।

WWE सुपरस्टार बेली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की खास तस्वीर

पिछले हफ्ते रेसलिंग फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। 30 साल की उम्र में अचानक सारा ली का देहांत हो गया था। पूर्व WWE सुपरस्टार के जाने से सभी लोग दुखी नज़र आए। डैमेज कंट्रोल की लीडर बेली ने सोशल मीडिया पर भी अपने कलाई की तस्वीर पोस्ट की। इसमें सारा ली का नाम साफ अक्षरों में दिखाई दे रहा है।

बेली ने सारा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर संवेदना भी प्रकट की थी।

सारा ली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। WWE में उनका करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। मौजूदा रोस्टर में मौजूद कई सुपरस्टार्स से उनकी अच्छी दोस्ती थी। बेली और सारा ली का रिश्ता भी बहुत खास था। दोनों निजी जीवन में एक-दूसरे के बहुत करीब थे।

बेली इस समय जबरदस्त काम कर रही हैं। इस बार लगा था कि वो Raw विमेंस चैंपियन बन जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने उनके कुछ बड़ा प्लान तैयार जरूर किया है। आने वाले कुछ महीनों में वो जरूर चैंपियन बन जाएंगी। फैंस भी इस समय पूरी तरह बेली को सपोर्ट कर रहे हैं। SummerSlam 2022 में बेली ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोफहा दिया था। करीब एक साल बाद उन्होंने WWE रिंग में वापसी की थी। तभी से ही उनकी राइवलरी बियांका के साथ चल रही थी। अब देखना होगा कि ये राइवलरी आगे बढ़ेगी या नहीं। फैंस इन दोनों के बीच एक मुकाबला और देखना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links