WWE के बड़े इवेंट में 6 बार के चैंपियन के बुरी तरह घायल होने के बाद रेफरी ने दिखाया 'X' साइन, इंजरी पर पहली प्रतिक्रिया भी आई सामने

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Bayley: WWE का खास लाइव इवेंट इस बार सैलिसबरी, मैरीलैंड में हुआ। हालांकि यहां पर एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण आया क्योंकि WWE सुपरस्टार बेली (Bayley) को घुटने में चोट लग गई। उपस्थित कई फैंस के अनुसार, रेफरी जेसिका कैर ने उस पर जांच करते समय 'X' साइन दिखाया, जो दर्शाता है कि यह कितना गंभीर हो सकता है।

Ad

बेली ने ओस्का को WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच में चुनौती दी, जिसमें शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर भी शामिल थीं। मैच शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था और बेली अपने घुटने को पकड़ कर रिंग में बैठ गईं थी।

Ad

बेली की इंजरी के बाद मुकाबले को भी छोटा कर दिया गया। ओस्का ने शार्लेट फ्लेयर को रोलअप करके अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। बैकस्टेज से बेली को मदद दी गई। अभी उनके घुटने की चोट के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए यह देखना बाकी है कि अगर बेली को WWE में जाना पड़ा तो वह कितना समय मिस करेंगी।

खैर अपनी इस इंजरी पर बेली की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। ऐसा लगता है कि चोट ज़्यादा गंभीर नहीं है, हालांकि उन्हें आइस पैक की जरूरत पड़ी थी। तीन बार की महिला चैंपियन ने ट्विटर पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह ठीक हो जाएंगी।

Ad

बेली का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम हैं। अगर उनकी यह इंजरी ज्यादा गंभीर हुई तो फिर आगे जाकर बहुत दिक्कत हो जाएगी। बेली के बयान के मुताबिक वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। यह बात सुनकर फैंस को जरूर अच्छा लगा होगा। अब देखना होगा कि उनकी इंजरी पर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE रिंग में बेली ने अभी तक अच्छा काम किया

बेली के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। डैमेज कंट्रोल को उन्होंने अभी तक खास अंदाज में लीड किया। फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया। युवा सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर रहीं है। इयो स्काई को उनकी वजह से बहुत फायदा मिला। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और उन्होंने विमेंस लैडर मैच जीता। बेली को आगे जाकर सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश भी दिया जा सकता है। विमेंस चैंपियनशिप भी वो हासिल कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications