WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल (Royal Rumble) होगा। 29 जनवरी को इस पीपीवी का आयोजन होगा। विमेंस रंबल मैच के लिए कई दिग्गजों की एंट्री का ऐलान कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार बेली (Bayley) भी इस रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री कर सकती है। बेली लगातार इस चीज़ को टीज कर रही है। बेली ने इस बार कहा कि वो विमेंस रंबल मैच में एंट्री कर कायला ब्रेक्सटन को एलिमिनेट करेंगी। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया तौर पर कही।WWE Royal Rumble में इस बार बेली की होगी सरप्राइज एंट्री?380 दिन तक चैंपियन रहने वालीं बेली इंजरी की वजह से काफी लंबे समय से WWE से बाहर चल रही है। बेली के घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि वो अब शायद फिट हो चुकी है। विमेंस रंबल मैच में इस बार उनकी एंट्री लगभग पक्की लग रही है। कई रिपोर्ट्स में तो कहा गया है कि बेली रंबल मैच में आकर इसे जीत भी सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।WWE The Bump ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए फैंस से पूछा कि क्या कायला ब्रेक्सटन की विमेंस रंबल मैच में एंट्री घोषित कर देनी चाहिए। बेली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो फिर वो रंबल मैच में पक्का एंट्री करेंगी और उन्हें एलिमिनेट करेंगी।Bayley@itsBayleyWWEIf she does, then I am without a doubt making my return just to throw her out so far she lands on Michael Coles dumb face. twitter.com/wwethebump/sta…WWE’s The Bump@WWETheBumpShould @KaylaBraxtonWWE declare for the 2022 Women's #RoyalRumble Match?5:38 AM · Jan 13, 20224442355Should @KaylaBraxtonWWE declare for the 2022 Women's #RoyalRumble Match? https://t.co/8Welxn3f7xIf she does, then I am without a doubt making my return just to throw her out so far she lands on Michael Coles dumb face. twitter.com/wwethebump/sta…बेली का विमेंस डिवीजन में अब बहुत बड़ा नाम हो गया है। बेली ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रह चुकी हैं। विमेंस रंबल मैच जीतने की वो प्रबल दावेदार इस बार वो मानी जा रही है। हालांकि अभी तक उनकी वापसी कंफर्म नहीं हुई है। WWE ने भी इस बारे में कोई अपडेट अभी तक नहीं दिया है। कुछ दिन पहले बेली ने अपनी इंजरी पर अपडेट दिया था। बेली ने कहा कि वो अब वापसी की तैयारी कर रही है।WWE ने विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले 19 रेसलर्स की एंट्री का ऐलान कर दिया है। इस बार कई दिग्गज विमेंस रंबल मैच में नजर आएंगे। इस लिस्ट में जल्द ही बेली का नाम भी शामिल हो सकता है। बेली का रिंग में अब फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Bayley@itsBayleyWWEWell, I wanna wrestle7:23 AM · Dec 18, 202116819975Well, I wanna wrestle