WWE का पूर्व चैंपियन इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, खतरे में पड़ा दिग्गज का रिकॉर्ड

WWE
WWE सुपरस्टार ने किया कमाल (Photo: WWE.com)

Bayley 684th Win Of Her WWE Career: WWE विमेंस डिवीजन में बेली (Bayley) का बहुत बड़ा नाम है। अभी तक उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। कई चैंपियनशिप वो हासिल कर चुकी हैं। कंपनी ने भी उन्हें समय-समय पर अच्छा पुश दिया है। बेली ने इस बार अपने करियर में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। शायद इसके बारे में उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने WWE विमेंस इतिहास में सबसे अधिक जीत के मामले में दिग्गज नटालिया की बराबरी कर ली है।

Ad

बेली के लिए पिछले कुछ महीने बहुत कठिन रहे क्योंकि वो WWE विमेंस चैंपियनशिप को दोबारा हासिल करने में असफल रही। उन्होंने WWE WrestleMania XL में इस टाइटल को जीता था। इसके बाद WWE SummerSlam 2024 में नाया जैक्स ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि, बेली के पास अब विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हासिल का मौका आ गया है। उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में यूएस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड मैच में कैंडिस लेरे और बी-फैब को हराया।

बेली की ये जीत उनके करियर की 684वीं जीत है। उन्होंने नटालिया की बराबरी कर ली है। बेली को नटालिया से आगे जाने के लिए बस एक मुकाबला और जीतना है। ये काम वो बहुत जल्द कर लेंगी। ऐसा हुआ तो फिर वो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच देंगी। नटालिया का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। इस समय वो Raw का हिस्सा हैं लेकिन WWE टीवी पर उनका प्रयोग कम किया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए तो बेली के पास सुनहरा मौका होगा।

Ad

WWE में अभी तक बेली ने कमाल का काम किया है

बेली ने साल 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद NXT में उनका जबरदस्त प्रदर्शन रहा। वैसे उन्होंने साल 2008 से ही इंडिपेंडेंट सर्किट में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। साल 2015 में बेली ने NXT विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। बेली का मेन रोस्टर में भी प्रदर्शन धाकड़ रहा है। Raw और SmackDown चैंपियनशिप वो हासिल कर चुकी हैं। उम्मीद है कि WWE में आगे भी बेली की परफॉर्मेंस धमाकेदार रहेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications