कल हुए एलिमिनेशन चैंबर में स्मैकडाउन लाइव को एक नई विमेन चैंपियन मिली थी। आज हुए रॉ के एपिसोड में भी ऐसा ही देखने को मिला। बेली ने रॉ विमेंस चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम कर लिया है। काफी दिनों से ये कहा जा रहा था कि, बेली को अब बड़ा पुश देना चाहिए। और हुआ भी ऐसा ही। फैंस बेली को काफी पसंद करते है। उन्हें बड़े पुश की जरूरत थी। WWE ने किया भी ऐसा ही।
मैच की शुरूआत में शार्लेट काफी भारी पड़ रही थे। लेकिन अंत में बाजी बेली ने मारी। हालांकि मैच के बीच में आकर साशा बैंक्स ने दखलअंदाजी की। साशा ने आकर बैशाखी से शार्लेट को मार दिया। जिसका फायदा उठाकर बेली ने मौके पर चौका मारते हुए शार्लेट को हरा दिया।
विमेंस चैंपियनशिप बनने के बाद ऐसा लगा की बेली खुशी से पागल हो गई। हों भी क्यों ना। क्योंकि इसके लिए बेली ने काफी लंबा इंतजार किया है। वैसे भी रैसलमेनिया से पहले बेली को इतना बड़ा पुश मिलना उनके फ्यूचर के लिए काफी अच्छा है। बेली के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। खुद बेली चैंपियन बनने के बाद बहुत खुश थी। उन्होंने फैंस के बीच जाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साशा बैंक्स और ट्रिपल एच ने भी उन्हें बधाई दी।
It's not
#JustBayley...
It's
@WWE #Raw Women's Champion.
Congratulations
@itsBayleyWWE!!
#WeAreNXT pic.twitter.com/iffCFCk9y0
— Triple H (@TripleH)
February 14, 2017
So proud!
@itsBayleyWWE just a couple average Janes living the dream!
pic.twitter.com/9SUm07OVuP
— notorious SB (@SashaBanksWWE)
February 14, 2017
टाइटल मिलने के बाद बेली इतनी खुश थी की वो अपने टाइटल को लगातार चूम रही थी। काफी देर तक वो टाइटल को चूमती रही। ये उनके लिए खास पल था। WWE भी ये ही चाहता था। क्योंकि लंब टाइम से शार्लेट के पास ये चैंपियनशिप थी।
बेली ने इस जीत के बाद कि वो इस मूमेंट का काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी। मेरी मेहनत काम आई। और मैं अब मेन इवेंट का हि्स्सा हूं।
Published 14 Feb 2017, 13:20 IST