वीडियो: जब गोल्डबर्ग ने फैन को पकड़कर पानी में फेंका

पूरी दुनिया में हर एक WWE रैसलर के दो नाम होते हैं, एक जो उसे रिंग में पहचान दिलाता है, और दूसरा जो उन्हें रिंग के बाहर दिलाता है। ऐसे ही एक रैसलर है गोल्डबर्ग। गोल्डबर्ग ने खुद की पहचान जनरेशन के हिसाब से एक अलग अंदाज में हमेशा बनाई है। फैंस के वो हमेशा चहेते रहे है, और गोल्डबर्ग भी फैंस के लिए कुछ नया करते रहते है। गोल्डबर्ग वैसे तो अपने प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं लेकिन आज हम आपको उनका ऐसा रूप दिखाएंगे जिससे आपकी हंसी रूकने से भी नहीं रूकेगी। PGA TOUR के दौरान गोल्डबर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि, गोल्डबर्ग का प्यार अपने फैंस के लिए किस तरह परवान चढ़ जाता है कि वो फैन को नदी में फेंक देते है। पहले आप इस वीडियो को ध्यान से देखिए:

Ad
Ad

हमें लगता है कि, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी रूकने का नाम नहीं ले रही होगी। क्योंकि आप ये दिमाग में ये भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर गोल्डबर्ग का ये प्यार है या गुस्सा ? लेकिन हम आपको बताते है कि ये असल में है क्या ? PGA TOUR में गोल्डबर्ग अक्सर अपने दोस्तोें के साथ जाते रहते है। इस बार जब वो वहां गए तो अचानक एक फैन ने आकर दे-दनादन उनके पेट में मुक्के मारने शुरू कर दिए। लेकिन आपको तो पता ही है कि वो गोल्डबर्ग है। जो रिंग मे एक ही साथ 10 लोगों को पीट जाता है। उसे इससे क्या होगा। इस फैन की ये थोड़ी देर की हरकत थी। गोल्डबर्ग ने भी खा लिए 4-5 मुक्के। लेकिन फिर देखिए किस तरह गोल्डबर्ग ने इसे उठाकर नदी में दूर फेंक दिया। यहीं नहीं इसके बाद गोल्डबर्ग वहां मौजूद अन्य लोगों के पीछे भी भागे। लेकिन डर के मारे सब लोग वहां से भाग गए। अब इसे आप क्या कहेंगे गोल्डबर्ग का प्यार या गुस्सा। हमें तो लगता ही ये प्यार ही है, और ऐसा प्यार गोल्डबर्ग ही कर सकते है। तभी तो फैंस उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। यह भी पढ़े: जब खेत में देसी अंदाज में हुआ 'ब्रॉक लैसनर' और 'रोमन रेंस' का मुकाबला वैसे एक बात है गोल्डबर्ग ने अपना काम तो कर दिया। उन्होंने इस फैन को फेंक तो दिया। लेकिन पानी में जाने के बाद इसकी क्या हालत हुई होगी। ये आप सोच सकते है। खैर हमें उम्मीद है इसे देखकर आपके ठहाके रूकने का नाम नहीं ले रहे होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications