बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर में से कौन हैं अधिक खतरनाक?

Enter caption

बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर डब्लू डब्लू ई (WWE) की सबसे अच्छी विमेंस रेसलर्स में से एक हैं। दोनों की जिंदगी कई सारे उतार चढ़ाव से भरी रही। लेकिन आज ये दोनों WWE के शिखर पर पहुंच गई हैं। बैकी लिंच को आयरिश लैसकिकर के नाम से जाना जाता हैं तो वहीं शार्लेट फ्लेयर को क्वीन के नाम से जाना जाता हैं। बैकी और शार्लेट ने रॉ और स्मैकडाउन में काफी मेहनत की। विमेंस रिवोल्यूशन में इन दोनों का सबसे बड़ा हाथ है।

Ad

इन दोनों के बीच कई मैच भी हो चुके हैं। इस साल रेसलमेनिया के मेन इवेंट को इन दोनों ने हेैडलाइन किया था। इनके साथ रोंडा राउजी भी शामिल थी। बैकी लिंच ने रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रॉ विमेंस चैंपियनशिप और स्मैकडाउऩ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें:सऊदी अरब में लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अमेरिका पहुंचे WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं

बैकी लिंच बचपन से रेसलिंग की शौकीन रखा करती थीं। रेसलिंग के अलावा भी दूसरे व्यवसाय में करियर बनाया हुआ है। आज वह मेहनत और लगन के दम पर कामयाबी के शिखर तक पहुंची हैं। बैकी एक अच्छी खासी पढ़ी लिखी महिला रेसलर हैं। बैकी ने डबलिन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया। फिन बैलर से बैकी ने ट्रेनिंग ली है।सुपरस्टार शेमस की वजह से यूरोपिय लोगों को हिम्मत मिली कि वह भी अपने काम से WWE में खूब नाम कमा सकते हैं। उनमें से एक बैकी लिंच भी है हैं।

दिग्गज रिक फ्लेयर के बेटी शार्लेट फ्लेयर हैं। शार्लेट ने विमेंस डिवीजन का नाम काफी ऊंचा किया है। WWE में शार्लेट ने कई मुकाबले ऐसे लड़े हैं जो इतिहास में दर्ज हो गए है। शार्लेट फ्लेयर 10 बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं।शार्लेट एक 'टॉप डब्लू डब्लू ई (WWE) स्टार' होने का हुनर रखती हैं। हालांकि WWE ने शार्लेट फ्लेयर को हमेशा पुश दिया है। क्योंकि उनके पास टैलेंट बहुत ज्यादा है। रिंग में उनसे अच्छा परफॉर्म शायद ही कोई करता हो।

बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर दोनों में काफी समानताएं हैं। अगर बात की जाए इन दोनों रेसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां बैकी लिंच 5 फीट 6 इंच लंबी और 61 किलो वजन की हैं तो वहीं शार्लेट फ्लेयर 5 फीट 10 इंच लंबी हैं। इन दोनों ने कई यादगार मुकाबले फैंस को दिए है। दोनों के पास काफी क्षमता और ताकत है। अनुभव के मामले में जरूर शार्लेट फ्लेयर थोड़ा बैकी लिंच से आगे हैं। क्योंकि शार्लेट फ्लेयर को काफी पुश यहां पर दिया गया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications