WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते ड्राफ्ट देखने को मिला। WWE ड्राफ्ट के पहले दिन बैकी लिंच (Becky Lynch) को पिक नहीं किया गया और अब उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। ट्विटर पर बैकी लिंच ने कहा कि द मैन मंडे तक चुने जाने के योग्य नहीं है। बैकी ने ये भी कहा कि मैं लोगों को टेबल पर और पैसा रखने का समय देना चाहती हूं। बैकी लिंच ने ये बहुत बड़ा बयान इस बार दिया हैं। The Man@BeckyLynchWWEThe Man is not eligible to be picked until Monday . I wanted to give people more time to put money on the table . twitter.com/casey19981/sta…☆Casey Carter Baker☆@Casey19981Gonna miss the EST on Friday nights. But @BiancaBelairWWE picked over @SashaBanksWWE and @BeckyLynchWWE in the first round. That should be your Raw women’s champion!!!!5:45 AM · Oct 2, 20212959406Gonna miss the EST on Friday nights. But @BiancaBelairWWE picked over @SashaBanksWWE and @BeckyLynchWWE in the first round. That should be your Raw women’s champion!!!!1:49 AM · Oct 11, 2018The Man is not eligible to be picked until Monday . I wanted to give people more time to put money on the table . twitter.com/casey19981/sta…WWE SmackDown में इस बार फैंस को मिले बहुत बड़े सरप्राइजWWE ड्राफ्ट का नाईट वन काफी रोमांचक दोनों ब्रांड्स के लिए रहा। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस नंबर वन पर पिक किए गए और ब्लू ब्रांड में ही रहेंगे। सबसे बड़ी बात शार्लेट फ्लेयर को लेकर सामने आई। Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर अब ब्लू ब्रांड में नजर आएंगी। बैकी लिंच को नहीं चुने जाने का कारण फैंस को भी समझ नहीं आया। एक फैन ने ट्वीट किया और इसका जवाब बैकी लिंच ने दिया।SmackDown से पहले बैकी लिंच के मैच का ऐलान भी कर दिया गया था। Crown Jewel पीपीवी में बैकी लिंच अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ये ट्रिपल थ्रेट मैच जबरदस्त होगा। पिछले हफ्ते ही Extreme Rules में साशा बैंक्स ने आकर बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के ऊपर हमला किया था। WWE Draft 2021 के पहले दिन बियांका ब्लेयर का नाम भी आया। बियांका ब्लेयर को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। साशा बैंक्स का स्टेटस भी अभी पता नहीं हैं। शार्लेट फ्लेयर ब्लू ब्रांड में आ गई हैं तो अब बैकी लिंच रेड ब्रांड में आ सकती हैं। इस बात के चांस बहुत ज्यादा हो गए है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड में भी ड्राफ्ट का आयोजन होगा। इस दिन शायद बैकी लिंच को चुन लिया जाएगा। रेड ब्रांड में बैकी लिंच के जाने के ज्यादा चांस हैं और ट्विटर के जरिए उन्होंने इस बात के संकेत भी दे दिए है। रेड ब्रांड में अगले हफ्ते बहुत मजा आएगा और फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।