WWE WrestleMania 38 में कुछ दिन बाद बैकी लिंच (Becky Lynch) का मुकाबला रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के साथ होगा। WWE ने अभी तक इन दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए। हालांकि अब बैकी लिंच ने अपना नया लुक भी तैयार कर लिया हैं। नए अंदाज में वो अब नजर आएंगी।WWE Raw में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए थेदरअसल कुछ हफ्ते पहले बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। बियांका ब्लेयर को इसके बाद इंजरी आ गई थी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बियांका ब्लेयर ने वापसी कर प्रोमो दिया। इस बीच बैकी लिंच ने पीछे से उनके ऊपर अटैक कर दिया था। बैकी लिंच ने इस दौरान बियांका ब्लेयर के बाल काटने की कोशिश की लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया। बियांका ब्लेयर ने पहले दो KOD बैकी लिंच को लगाए और इसके बाद कैंची से उनके बाल काट दिए। ये काफी मजेदार चीज़ इस हफ्ते रेड ब्रांड में देखने को मिली। WrestleMania से पहले बियांका ब्लेयर ने जरूर बैकी लिंच का लुक खराब कर दिया। बैकी लिंच ने अब इन कटे हुए बालों के साथ अपने नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। अगर आप तस्वीर देखेंगे तो आपको बैकी लिंच के इस नए अंदाज पर हैरानी भी होगी। View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच ने ये तस्वीर बियांका ब्लेयर को समर्पित की और कहा कि वो अभी भी कूल लग रही हैं। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच होने वाले मैच में इस बार काफी मजा आएगा। इस बार ऐसा लग रहा है कि बैकी लिंच की बादशाहत खत्म हो जाएगी। पिछले साल बैकी लिंच ने वापसी कर बियांका ब्लेयर को सिर्फ 27 सेकेंड में हराया था। बियांका ब्लेयर इस बात का बदला जरूर लेंगी। WWE ने अभी तक बियांका ब्लेयर को अच्छा पुश दिया। WrestleMania 38 में भी बियांका ब्लेयर को बड़ा पुश दिया सकता हैं।