WWE ड्राफ्ट में इस बार बैकी लिंच को रेड ब्रांड में डाल दिया गया था। रेड ब्रांड में बैकी लिंच (Becky Lynch) को पहला अपना प्रतिद्वंदी भी इस हफ्ते मिल गया। 32 साल की बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अब बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। अगले हफ्ते दोनों के बीच मुकाबला होगा। वैसे बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच की राइवलरी काफी पहले से चल रही हैं। पहले ब्लू ब्रांड में इनके बीच फ्यूड देखने को मिली और अब रेड ब्रांड में दोनों बवाल मचाएंगे। बियांका ब्लेयर के पास शायद ये अंतिम मौका चैंपियनशिप जीतने का होगा।WWE@WWEBREAKING: @BeckyLynchWWE defends the #WWERaw #WomensTitle against @BiancaBelairWWE next Monday!8:02 AM · Oct 26, 20213112544BREAKING: @BeckyLynchWWE defends the #WWERaw #WomensTitle against @BiancaBelairWWE next Monday! https://t.co/fWZfG0nnRNWWE Raw में अगले हफ्ते होगा बड़ा मैचCrown Jewel में पिछले हफ्ते बैकी लिंच ने Smackdown विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के खिलाफ डिफेंड किया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट हुआ था। बैकी लिंच के पास Raw विमेंस चैंपियनशिप आ गईं और शार्लेट फ्लेयर अब Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के साथ नजर आएंगी। साशा बैंक्स ने फ्लेयर के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद साफ हो गया था कि ब्लू ब्रांड में साशा बैंक्स और फ्लेयर के बीच राइवलरी शुरू होगी। इस हफ्ते बैकी लिंच के प्रतिद्वंदी का नाम भी सामने आ गया। रेड ब्रांड में इस हफ्ते बैकी लिंच का शानदार सैगमेंट हुआ। बैकी लिंच ने Raw विमेंस चैंपियन बनने पर खुशी जताई। इसके अलावा Crown Jewel में जीत के बारे में भी अपनी बात बैकी लिंच ने यहां पर रखी। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। बियांका ब्लेयर ने कहा कि उन्होंने साशा बैंक्स, बेली, शार्लेट फ्लेयर को हराया है और इसी वजह से उन्हें Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए उनका रीमैच मिलना चाहिए।दोनों सुपरस्टार्स के बीच इसके बाद गहमागहमी हुई। बियांका ब्लेयर ने फिर बैकी लिंच के ऊपर अटैक कर दिया था। बियांका ने शानदार अंदाज में बैकी लिंच को कमेंट्री टेबल पर फेंक दिया। बैकी लिंच ने कैंडो स्टिक से बियांका के ऊपर हमला करना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली। बियांका ब्लेयर ने स्टिक से बैकी लिंच की धुनाई कर दी। बियांका इसके बाद KOD लगाने वाली थीं लेकिन बैकी लिंच ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया। WWE ने इसके बाद अगले हफ्ते के लिए दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया। WWE@WWEOooh! Oooh! Oooh!@BiancaBelairWWE@BeckyLynchWWE#WWERaw6:39 AM · Oct 26, 20211358303Oooh! Oooh! Oooh!@BiancaBelairWWE@BeckyLynchWWE#WWERaw https://t.co/ub1LgeiEV2